खेल-खिलाड़ी

बाजार तय करेगा सभी टी20 लीग सफल होंगी या नहीं, ICC के मुख्य कार्यकारी Geoff Allardice का बयान

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के मुख्य कार्यकारी ज्योफ एलार्डिस को लगता है कि टी20 लीग के तेजी से हो रहे प्रसार से निश्चित रूप से नये दर्शक मिले हैं लेकिन लंबे समय में कितनी लीग बचेंगी, यह तो बाजार की मांग ही तय करेगी। फ्रेंचाइजी टी20 लीग की बढ़ोतरी से विश्व क्रिकेट विभाजित हो गया है क्योंकि इनसे मिलने वाली अत्यधिक लुभावनी राशि शीर्ष प्रतिभाओं को क्रिकेट के इस छोटे प्रारूप के प्रति आकर्षित कर रही हैं लेकिन इसका जवाबी तर्क है कि ये काफी अधिक हो जाएंगी।

पिछले एक महीने में संयुक्त अरब अमीरात में आईएलटी20 (अंतरराष्ट्रीय लीजेंड्स टी20), दक्षिण अफ्रीका में एसए टी20, बांग्लादेश में बीपीएल हो रही हैं और अब पाकिस्तान में पीएसएल भी शुरू हो जाएगी। एलार्डिस ने कहा, देखिए मुझे लगता है कि टी20 लीग खेल में नया आयाम जोड़ रही हैं। खेल का संतुलन खेल के पारंपरिक प्रारूपों और टी20 लीग के बीच बदल रहा है।  वह यहां ‘ग्लोबल बिजनेस समिट 2023’ में हिस्सा लेने के लिये आए हुए हैं।

एलार्डिस ने कहा, कुछ लीग काफी सफल हैं, बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) भारत में सफल आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) आयोजित करता है और कुछ अन्य देश भी कुछ सफल लीग करा रहे हैं। बाजार तय करेगा कि समय के साथ ये सभी सफल होंगी या नहीं। लेकिन ज्यादातर देशों में टी20 लीग ज्यादा से ज्यादा दर्शकों को लुभाने में सफल हो रही हैं।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button