खेल-खिलाड़ी
मुस्तफिजुर रहमान के IPL से बाहर होने पर नबी का विवादित बयान – ‘मेरे क्या लेना देना’

बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल 2026 के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था और वह आईपीएल इतिहास में सबसे महंगे बांग्लादेशी खिलाड़ी के रूप में उभरे। हालांकि, बोर्ड ऑफ कंट्रोल फॉर क्रिकेट इन इंडिया (BCCI) की तरफ से फ्रेंचाइज़ी को निर्देश दिए जाने के बाद उन्हें टीम से रिलीज़ कर दिया गया, जिससे क्रिकेट जगत में बड़ा हंगामा मच गया। BCCI के इस कदम के पीछे भारत‑बांग्लादेश के राजनीतिक तनाव और बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा की खबरों का असर माना जा रहा है, और कई लोगों ने इसे खेल को राजनीति से जोड़ने वाला निर्णय करार दिया है।



