खेल-खिलाड़ी

Paris Olympics 2024 : भारतीय हॉकी टीम ने शूटआउट में ब्रिटेन को हराया, ओलिंपिक मेडल से एक जीत दूर

पेरिस। पूरे 42 मिनट दस खिलाड़ियों के साथ खेलने के बावजूद भारतीय हॉकी टीम ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए पेनल्टी शूटआउट में ब्रिटेन को 4 . 2 से हराकर पेरिस ओलंपिक के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। निर्धारित समय तक मैच 1.1 से बराबर रहने के बाद पेनल्टी शूटआउट हुआ। इसमें भारत के लिए कप्तान हरमनप्रीत सिंह, सुखजीत सिंह, ललित उपाध्याय और राजकुमार पाल ने गोल किए, जबकि इंग्लैंड के दो शॉट पी आर श्रीजेश ने बचा लिए।

मैच के 22वें मिनट में कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई। उनका यह पेरिस ओलिंपिक में 7वां गोल है। इससे पहले, पहले क्वार्टर में किसी टीम ने गोल नहीं किया। वहीं 27वें मिनट में ब्रिटेन के ली मॉर्टन ने गोल कर स्कोर बराबर कर दिया।

पारुल ने किया निराश
भारतीय धावक पारुल चौधरी पेरिस ओलंपिक में महिलाओं के 3000 मीटर स्टीपलचेज इवेंट के राउंड 1 में अपनी हीट में आठवें स्थान पर रहीं। 29 वर्षीय भारतीय एथलीट ने स्टेड डी फ्रांस में आज हुई स्पर्धा में अपने सीजन का सर्वश्रेष्ठ समय 9:23.39 के साथ आठवें स्थान पर रही। इस स्पर्धा में शीर्ष पांच धावक ही फाइनल में पहुंचते है। पारुल महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज और 5000 मीटर दोनों में नेशनल रिकॉर्ड धारक हैं।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button