Shaheen Afridi ने 7 विकेट लेकर रचा इतिहास, हैट्रिक से जिताया खिताब

मुल्तान में खेले गए National Champions Cup 2026 के फाइनल में शाहीन अफरीदी ने गेंद से ऐसा कहर बरपाया कि पाकिस्तान ग्रीन्स की पूरी पारी लड़खड़ा गई। पाकिस्तान गोल्ड के कप्तान अफरीदी ने 8.3 ओवर में 36 रन देकर 7 विकेट हासिल किए। यह उनके List A करियर का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन रहा। पाकिस्तान गोल्ड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 340 रन बनाए। टीम के लिए शमाइल हुसैन और साद खान ने शानदार शतक जड़े। हुसैन ने 111 रन, जबकि साद खान ने 112 रन की पारी खेलकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।
341 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान ग्रीन्स की शुरुआत अच्छी रही। साद बैग ने 67 रन और ओमैयर बिन यूसुफ ने 44 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया, लेकिन इसके बाद शाहीन अफरीदी ने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। शाहीन ने मिडिल ओवर्स में लगातार विकेट निकालकर ग्रीन्स के बल्लेबाजी क्रम की कमर तोड़ दी। उन्होंने फरहान यूसुफ, मोहम्मद सुलेमान और कप्तान शादाब खान को पवेलियन भेजा। इसके बाद पाकिस्तान ग्रीन्स का स्कोर तेजी से 167/6 हो गया।
मुकाबले का सबसे रोमांचक पल पारी के 38वें ओवर में आया। शाहीन ने पहले मेहरान मुमताज को LBW किया, फिर सलमान मिर्जा को धीमी गेंद पर कैच कराया और अगली गेंद पर मोहम्मद हसनैन को शानदार यॉर्कर से बोल्ड कर हैट्रिक पूरी कर ली। शाहीन की इस घातक गेंदबाजी के सामने पाकिस्तान ग्रीन्स 37.3 ओवर में 239 रन पर ऑलआउट हो गई। पाकिस्तान गोल्ड ने फाइनल मुकाबला 101 रन से जीतकर National Champions Cup का खिताब अपने नाम किया।
7 विकेट और हैट्रिक के शानदार प्रदर्शन के लिए शाहीन अफरीदी को Player of the Match चुना गया। उनकी यह पारी इसलिए भी खास रही क्योंकि यह उनका List A क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़ा है और पाकिस्तान की धरती पर List A हैट्रिक की खास उपलब्धियों में शामिल हो गया।
शाहीन अफरीदी का यह प्रदर्शन पाकिस्तान क्रिकेट के लिए भी अहम माना जा रहा है। कप्तानी की जिम्मेदारी संभालते हुए उन्होंने फाइनल में आगे बढ़कर टीम का नेतृत्व किया और बल्ले से बनाए गए बड़े स्कोर को अपनी तूफानी गेंदबाजी से खिताबी जीत में बदल दिया।



