खेल-खिलाड़ी

टेस्ट में भी शुभमन गिल ने दोहरा दी टी20 इंटरनेशनल वाली कहानी, शायद आप भूल गए होंगे

India vs England: शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया भले ही पहला टेस्ट हार गई हो, लेकिन दूसरे मैच में भारतीय टीम ने कमाल की वापसी करते हुए इंग्लैंड को बुरी तरह से पीटने का काम किया। शुभमन गिल की कप्तानी को लेकर जो सवाल पहले मैच के बाद उठ रहे थे, वो दूसरे मैच में कम जरूर हो गए हैं। इस बीच आपको शायद याद ना हो, लेकिन गिल ने टी20 इंटरनेशनल वाली कहानी टेस्ट में भी दोहराने का काम किया है।

टी20 इंटरनेशनल में भी भारतीय टीम की कप्तानी कर चुके हैं गिल

शुभमन गिल अभी तो टेस्ट में टीम इंडिया के कप्तान हैं, लेकिन वे इससे पहले टी20 इंटरनेशनल में भी भारतीय टीम की कमान संभाल चुके हैं। भारतीय टीम ने जब पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे का दौरा किया था, तब शुभमन गिल को ही भारतीय टीम की कमान सौंपी गई थी। तब टीम इंडिया इस फॉर्मेट में जीत के रथ पर सवार थी, लेकिन जब शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम पहले मुकाबले के लिए जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरी तो उस मैच में टीम को हार का सामना करना पड़ा। ये पहला मुकाबला था, जब शुभमन गिल इंटरनेशनल क्रिकेट में भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे थे।

पहला मैच हारने के बाद दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में भारत दर्ज की थी जीत

पहले मैच में मिली हार के बाद शुभमन गिल काफी सचेत हो गए और उसके सीरीज के बचे हुए चार के चार मैच जीते। भारतीय टीम ने सीरीज भी अपने नाम की, लेकिन जो कसक पहले मैच में मिली हार के बाद थी, वो खत्म नहीं हो पाई। इसके बाद अब बीसीसीआई ने उन्हें टेस्ट का भी कप्तान बना दिया। इंग्लैंड के खिलाफ भी शुभमन गिल सीरीज का पहला मैच हार गए। लीड्स में खेले गए पहले मुकाबले में भारतीय टीम एक वक्त जीतते हुए नजर आ रही थी, लेकिन बाद में बाजी ऐसी पलटी की हार बचाना भी मुश्किल हो गया। भारत को पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

अब भारत के पास सीरीज जीतने का भी बन रहा है मौका

पहले मैच में मिली हार के बाद फिर से शुभमन गिल ने सीख ली और दूसरे मुकाबले में जीत दर्ज की। इस जीत का नतीजा ये रहा कि भारतीय टीम ने पांच मैचों की सीरीज में बराबरी हासिल कर ली है। अब बचे हुए तीन में से भारत ने अब दो भी अपने नाम कर लिए हो भी सीरीज पक्की हो जाएगी। वैसे भी बर्मिंघम में टीम इंडिया को टेस्ट मैच जिताने वाले पहले कप्तान शुभमन गिल बन गए हैं।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button