खेल-खिलाड़ी

सूर्यकुमार यादव आईसीसी टी-20 बल्लेबाजी रैंकिंग में टॉप पर बरकरार

पिछले 3 महीने से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से दूर रहने के बावजूद सूर्यकुमार यादव आईसीसी टी-20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पर बने हुए हैं जबकि अफगानिस्तान के अनुभवी स्पिनर राशिद खान गेंदबाजों की रैंकिंग में टॉप दस में आ गए हैं ।

आईपीएल के आगामी सत्र में मुंबई इंडियंस के लिए वापसी करने जा रहे सूर्यकुमार के 861 अंक है। जबकि दूसरे स्थान पर 802 अंक लेकर फिल साल्ट हैं। सूर्यकुमार ने दिसंबर में स्पोर्ट्स हर्निया की सर्जरी के बाद से क्रिकेट नहीं खेला है।

वहीं आयरलैंड के खिलाफ 2-1 से मिली जीत में अहम भूमिका निभाने वाले राशिद खान ने टॉप दस में वापसी की है। वह चार पायदान की छलांग लगाकर 9वें से चौथे स्थान पर पहुंच गए। उन्होंने श्रृंखला में 3 मैचों में 8 विकेट लिए।

अफगानिस्तान के नवीन उल हक 2 पायदान चढकर 55वें स्थान पर है। आयरलैंड के जोश लिटिल 7 पायदान चढकर 39वें, मार्क एडेयर 2 पायदान चढकर 56वें और बैरी मैकार्थी 15 पायदान चढकर 77वें स्थान पर हैं।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button