उत्तर प्रदेशगोण्डाराज्य

सपा और कांग्रेस पर डिप्टी सीएम ने साधा निशाना, PDA को बताया परिवार डेवलपमेंट एजेंसी

गोंडा: शनिवार को मनकापुर आए प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्षी दलों पर करारा हमला बोला‌। डिप्टी सीएम ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को अहंकारी स्वभाव का बताते हुए कहा कि उन्हे पिछड़े जाति का कोई दूसरा नेता हजम नहीं होता। वहीं राहुल गांधी पर टिप्पणी करते हुए केशव मौर्य ने कहा कि राहुल गांधी को सत्ता वियोग हो गया है। राहुल अब बस विरासत की सियासत कर रहे है। डिप्टी सीएम ने दावा किया कि भाजपा की विजय यात्रा 2047 तक जारी रहेगी। तब तक‌ विपक्षी दलों के लिए दरवाजे बंद हैं।

पूर्व मंत्री कुंवर आनंद सिंह को श्रद्धांजलि देने के बाद ब्लॉक सभागार में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में डिप्टी सीएम ने राहुल गांधी, अखिलेश यादव और विपक्ष पर निशाना साधा। केशव ने कहा की 2027 में भाजपा 2017 का इतिहास दोहराएगी। भाजपा को फिर से प्रचंड बहुमत मिलेगा। विपक्ष का वही हश्र होगा जो 2017 में हुआ था। सपा को लेकर बोले कि मुलायम सिंह के जाने के बाद सपा अपना सर्वोच्च पा चुकी है। 2027 में इनका आंकड़ा 47 भी नहीं होगा।

सपा, बसपा और कांग्रेस मिलकर भी कुछ न कर पायेंगे। हरियाणा, महाराष्ट्र और अन्य राज्यों के चुनाव में विपक्ष का जो हाल हुआ वही आगे भी होगा। भाजपा की यह विजय यात्रा 2047 तक जारी रहेगी। प्रदेश और देश में यह विजय रथ चलता रहेगा। भारत आर्थिक महाशक्ति बन चुका है और अब सामरिक महाशक्ति बनने  की ओर है। आपरेशन सिंदूर के माध्यम से भारत ने संदेश दे दिया है।

अखिलेश यादव पर टिप्पणी करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि अखिलेश यादव को मुझसे डर लगता है। ओबीसी का नेता होने के नाते उनको डर है। पिछड़े वर्ग का कोई और नेता वो बर्दाश्त ही नहीं करते। अखिलेश यादव अहंकारी स्वभाव के है। अखिलेश यादव के फर्जी पीडीए की हवा निकल चुकी है। इतिहास के पन्ने खोलिए उनका स्तर बहुत निम्न है। वहीं छांगुर बाबा पर कहा कि की ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई हो रही है।

हर एक चीज का पता लगाया जायेगा। समाज को तोड़ने वाली कोई घटना बर्दाश्त नहीं होगी। पुलिस और समाज अपनी जिम्मेदारी निभा रहा है। गलत काम अब उत्तर प्रदेश में नहीं होगा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर टिप्पणी करते हुए उन्होने कहा कि राहुल गांधी को सत्ता वियोग हो गया है। राहुल अब बस विरासत की सियासत कर रहे है। उनको एक रोग लगा हुआ है। नेता प्रतिपक्ष के तौर पर उनको जो बोलना है नहीं बोलते। झूठ के आधार पर वे 99 तक पहुंच गए अब अर्धशतक भी न पूरा होगा। 2047 तक इन लोगों के लिए दरवाजे बंद है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button