हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में भाजपा विधायक दल के सदस्यों ने की राज्यपाल से मुलाकात

हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा की एकमात्र सीट जीतने के बाद बुधवार को जय राम ठाकुर के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल के सदस्यों ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला से मुलाकात की।

यह बैठक भाजपा द्वारा राज्य की कांग्रेस सरकार के खिलाफ विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव लाने की अटकलों के बीच हो रही है। राज्य विधानसभा की 68 सीट में कांग्रेस के पास 40 और भाजपा के पास 25 सीट हैं। बाकी 3 सीट पर निर्दलीयों का कब्जा है।

ठाकुर ने राज्यपाल से मिलने से पहले संवाददाताओं से कहा कि हम राज्यपाल को स्थिति से अवगत कराने के लिए यहां आए हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि जब भाजपा सदस्य अपना विरोध दर्ज कराने के लिए अध्यक्ष के कक्ष की ओर जा रहे थे तो मार्शल ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और मारपीट की।

भाजपा के उम्मीदवार हर्ष महाजन ने कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी को हराकर राज्यसभा सीट जीत ली।

कांग्रेस और भाजपा दोनों उम्मीदवारों को 34 मत मिले जिससे संकेत मिलते हैं कि कांग्रेस के 6 विधायकों ने पार्टी के खिलाफ मतदान किया। इसके बाद ‘ड्रॉ’ जरिए परिणाम घोषित किए गए।

परिणाम के बाद विपक्षी दल से जुड़े सूत्रों ने कहा था कि नेता प्रतिपक्ष ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा विधायक दल के सदस्य राज्यपाल से मिलेंगे और शक्ति परीक्षण की मांग करेंगे। उन्होंने दवा किया कि कांग्रेस सरकार सदन में बहुमत खो चुकी है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button