उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

Operation Langda : सेवानिवृत्त बैंककर्मी के घर में मैगी पार्टी करने बाद चोरी करने वाला सरगना गिरफ्तार

  • गाजीपुर पुलिस ने सरगना को दौड़ाकर पैर पर मारी गोली, सात साथी भी उठाए गए

लखनऊ : इंदिरानगर में सेवानिवृत्त बैंककर्मी के घर में घुसकर मैगी पार्टी करने के बाद चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक शातिर का अमान-सामना पुलिस से हो गया। जिसके बाद पुलिस ने बदमाश को दौड़ा लिया और उसके पैर पर गोली मारकर घायल कर दिया। इस दौरान पुलिस ने आरोपित के सात साथियों को भी गिरफ्तार किया है। आरोपित अपने साथियों के पास चोरी किए गए सामान का बंटवारा करने जा रहा था। फिलहाल, घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, उसके साथियों से पुलिस की पूछताछ जारी है।

गौरतलब है कि बीते 08 जून को इंदिरानगर थाना अंतर्गत तकरोही बाजार निवासी हिमांशु उर्फ संजू ने अपने साथियों की मदद से सी- ब्लॉक निवासी सेवानिवृत्त बैंककर्मी भूपाल सिंह बसेरा के घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। तबीयत खराब होने के कारण भूपाल सिंह पत्नी  नीरू बसेरा के साथ इलाज के लिए बेटे के पास दिल्ली गए थे। उन्होंने पड़ोसी दीपा बिष्ट को घर की देखरेख की जिम्मेदारी सौंपी थी। सोमवार को दीपा ने उनके घर की लाइटें जलती देखी और मकान का ताला टूटा पाया। जब वह कमरे में गई तब उन्होंने फर्श पर सारा सामान बिखरा देख भूपाल सिंह बसेरा को घर में हुई चोरी की जानकारी दी। इस दौरान पुलिस को उनके बेडरूम में एक प्लेट में थोड़ी बची हुई मैगी मिली।

मैगी पार्टी

जांच में पता चला कि चोरों ने वारदात को अंजाम देने के पूर्व कीचन में जाकर मैगी बनाई थी, फिर बेडरूम में बैठकर मैगी का लुफ्त उठाया था। हालांकि, प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी। शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस को चोरों का ठिकाना मिला। इस बीच पुलिस ने सर्वोदय नगर मजार के पास कुछ संदिग्धों को बैठा पाया। जैसे ही पुलिस ने घेराबंदी की, वैसे ही हिमांशु ने पुलिस टीम पर फायरिंग झोंक दी। जबावी कार्रवाई में पुलिस ने हिमांशु के पैर में गोली मार उसे घायल कर दिया। पूछताछ के दौरान पता चला कि हिमांशु चोरों का सरगना है। उसने ही अपने साथियों के साथ सेवानिवृत्त बैंककर्मी के घर में चोरी की थी। वह चोरी किए गए सामान का बंटवारा करने आया था। हालांकि, इस दौरान पुलिस ने आरोपित के पास से तंमचा, कारतूस बरामद कर उसके सात साथियों को भी गिरफ्तार किया है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button