पंजाब

पंजाब लोकसभा चुनाव के लिए AAP के 8 उम्मीदवारों का ऐलान, कांग्रेस से आए जीपी को भी टिकट

आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए पंजाब से अपने 8 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। आपको बता दें कि पंजाब में कुल 13 लोकसभा सीट हैं।

आप की पहली लिस्ट में 5 मंत्रियों को लोकसभा उम्मीदवार बनाया गया है। इनमें अमृतसर से मंत्री कुलदीप धालीवाल, खडूर साहिब से मंत्री लालजीत भुल्लर, बठिंडा से मंत्री गुरमीत सिंह खुडि्डयां, संगरूर से मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर और पटियाला से मंत्री डॉ. बलबीर सिंह का नाम शामिल है।

जालंधर मौजूदा सांसद सुशील रिंकू पर AAP ने फिर से पार्टी ने भरोसा जताया है। वह जालंधर से AAP के ही सांसद हैं। जालंधर से कांग्रेस के सांसद रहे संतोख चौधरी के निधन के बाद रिंकू ने कांग्रेस छोड़ AAP से यहां उपचुनाव लड़ा और जीता था।

फतेहगढ़ साहिब 5 दिन पहले कांग्रेस छोड़ AAP में शामिल हुए गुरप्रीत सिंह जीपी को टिकट दिया है। उन्होंने कांग्रेस में अनुशासन न होने और परिवारवाद के आरोप लगा पार्टी बदली थी। उसी वक्त से उनको टिकट मिलने की संभावना जताई जा रही थी।

सबसे खास बात की फरीदकोट उम्मीदवार बनाए कर्मजीत अनमोल हैं। अनमोल पंजाबी एक्टर हैं और उन्हें CM भगवंत मान का बेहद खास माना जाता है।

शुरुआत में चर्चा थी कि उन्हें CM भगवंत मान के पुरानी लोकसभा सीट संगरूर से उम्मीदवार बनाया जाएगा। ऐसा इसलिए क्योंकि यह सीट AAP के लिए सेफ मानी जा रही थी। हालांकि उन्हें दूसरे क्षेत्र से टिकट मिला।

किसे कहां से मिला टिकट

  • अमृतसर: कुलदीप धालीवाल
  • बठिंडा: गुरमीत सिंह खुडि्डयां
  • फरीदकोट (रिजर्व): कर्मजीत अनमोल
  • जालंधर (रिजर्व): सुशील कुमार रिंकू
  • फतेहगढ़ साहिब (रिजर्व): गुरप्रीत सिंह जीपी
  • संगरूर: गुरमीत सिंह मीत हेयर
  • खडूर साहिब: लालजीत सिंह भुल्लर
  • पटियाला: डॉ. बलवीर सिंह

पंजाब में कुल 13 लोकसभा सीटें हैं। इनमें से 5 पर अभी AAP ने उम्मीदवारों की घोषणा करना बाकी है। इनमें गुरदासपुर, होशियारपुर, आनंदपुर साहिब, लुधियाना और फिरोजपुर शामिल हैं।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.
Back to top button