पंजाब

पंजाब के तरनतारन में AAP नेता की गोली मारकर हत्या

तरनतारन जिला से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां, आम आदमी पार्टी के नेता गुरपीत सिंह गोपी चोला की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।

इस वारदात को गोइंदवाल साहिब जाते समय बंद फाटक पर खड़ी गाड़ी पर हमलावरों ने गोलियां चलाकर अंजाम दिया है। इस हमले में गुरप्रीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि गोपी चोला सुलतानपुर लोधी कोर्ट में किसी तारीख पर जा रहा थे, इससे पहले यह सारी घटना हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह घटना कथित तौर पर सुबह 8 बजे के आसपास हुई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची गई। मिली ज़ानकारी के अनुसार मृतक की पहचान गुरप्रीत सिंह गोपी निवासी चौहला साहिब के रूप में हुई है।

गुरप्रीत सिंह गोपी खडूर साहिब के विधायक मनजिंदर सिंह लालपुर का बेहद करीबी बताया जाता है। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार बताये जा रहे हैं।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.
Back to top button