पंजाब

सीएम मान पत्नी डॉ.गुरप्रीत कौर के साथ मंत्री मीत हेयर की शादी में हुए शामिल

पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर आज मेरठ की डॉ. गुरवीन कौर के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। इन दोनों की शादी चंडीगढ़ में हुई। परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में चंडीगढ़ में आनंद कारज समारोह आयोजित किया गया।

विवाह समारोह एक घर में बहुत ही साधारण और सीमित उपस्थिति के साथ आयोजित किया गया। भाई बलविंदर सिंह रंगीला जी ने रस बखना शबद कीर्तन किया।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अपने परिवार के साथ अपने कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर को डॉ. गुरवीन कौर के साथ उनकी शादी पर बधाई दी। मुख्यमंत्री भगवंत अपनी पत्नी डॉ.गुरप्रीत कौर के साथ शादी समारोह में शामिल हुए। पंजाब के कई कैबिनेट मंत्री, विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा समेत कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की और नवविवाहित जोड़े को अपना आशीर्वाद दिया।

समारोह में उत्तर प्रदेश की भी कई हस्तियां मौजूद रहीं। इनमें सरकार के मंत्री भी शामिल रहे। मीत हेयर की पत्नी डॉ. गुरवीन कौर मेदांता हॉस्पिटल गुरुग्राम में रेडियोलॉजिस्ट हैं और मेरठ के गॉडविन ग्रुप के डायरेक्टर भूपेंद्र सिंह बाजवा की बेटी हैं।

पिछले हफ्ते रविवार को मेरठ में दोनों ने सगाई की थी। बता दें कि मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर के पास सिंचाई व खनन विभाग का भी प्रभार है।

शादी समारोह के दौरान मीत हेयर और पत्नी डॉ. गुरवीन कौर ने दोस्तों के कहने पर तैनूं दिल वी देयांगे… गीत पर डांस किया। उन्हें नाचते देखकर हर कोई खुश हो रहा था। वहीं दोस्तों ने भी इस मौके पर जमकर भंगड़ा डाला।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.
Back to top button