पंजाब

सीएम मान ने तमाम विभागों के 583 नौजवानों को नियुक्ति पत्र सौंपे, कैबिनेट के साथी मंत्री भी रहे मौजूद

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिवाली के मौके पर पंजाब के युवक-युवतियों को खास तोहफा दिया है। पंजाब की आप सरकार के मिशन रोजगार के तहत शुक्रवार को सीएम मान ने राज्य के 583 युवक-युवतियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। पंजाब सरकार के अंतर्गत विभिन्न विभागों में नवनियुक्त अभ्यर्थियों हेतु चंडीगढ़ में नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में नौकरी पाने वाले युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी सरकार की प्राथमिकता अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार मुहैया कराना है।  इसलिए पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार ने मिशन रोजगार शुरू किया था।

सीएम मान ने कहा कि युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान करने का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि युवा राज्य के सामाजिक और आर्थिक विकास में सक्रिय रूप से भाग लें। सीएम ने कहा कि आज के शुभ दिन पर पंजाब के नये सैनिक पंजाब सरकार परिवार का हिस्सा बनने जा रहे हैं।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.
Back to top button