पंजाब

सीएम मान ने सरकारी कार्यालयों के समय में संभावित बदलाव के दिए संकेत

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को सरकारी कार्यालयों के समय में संभावित बदलाव के संकेत दिए।

टाई कॉन के दौरान सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि गर्मी के दौरान जनता की सुविधा के लिए, पिछले साल राज्य सरकार ने सरकारी कार्यालयों का समय 1 अप्रैल से 31 जुलाई तक बदल दिया था।

उन्होंने कहा कि हमने लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 1 अप्रैल से 31 जुलाई तक सरकारी दफ्तरों का समय बदलने का फैसला किया था। जिससे 55 मेगावाट बिजली की बचत हुई।

सीएम मान ने कहा कि लोगों का काम समय पर हुआ और परेशानियां कम हुईं। सीएम के बयान से संकेत मिलता है कि अगले महीने से सरकारी दफ्तरों का समय फिर बदल सकता है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.
Back to top button