पंजाब

स्वास्थ्य मंत्री ने माता कौशल्या सरकारी अस्पताल का किया औचक दौरा, सुविधाओं का लिया जायजा

पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने माता कौशल्या सरकारी अस्पताल का औचक दौरा किया और यहां प्रदान की जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं और मुफ्त दवाओं की समीक्षा की।

स्वास्थ्य मंत्री ने मरीजों को अस्पताल से मिल रही दवाओं के बारे में मिले फीडबैक पर संतोष व्यक्त किया। इस मौके पर मरीजों ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और पंजाब सरकार का धन्यवाद किया।

बलबीर सिंह को बताया गया कि ऐसा पहली बार हो रहा है जब उन्हें सरकारी अस्पतालों से बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं और दवाएं मुफ्त मिल रही हैं। डॉ. बलबीर सिंह ने अस्पताल की ओपीडी, इमरजेंसी, आईसीयू, अल्ट्रासाउंड और वार्डों का दौरा कर जायजा लिया।

मरीजों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के आदेशों के अनुसार जहां सरकारी अस्पतालों में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा रही हैं, वहीं अब 291 आवश्यक दवाएं भी मुफ्त प्रदान की जा रही हैं।

स्वास्थ्य मंत्री ने आगे कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में डैश बोर्ड के माध्यम से राज्य के सभी अस्पतालों की ऑनलाइन निगरानी करने की व्यवस्था की है।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई फरिश्ते योजना सड़क दुर्घटनाओं के पीड़ितों के लिए वरदान साबित होगी।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.
Back to top button