पंजाब

IGNOU ने 15 फरवरी तक बढ़ाई एडमिशन डेट: डॉ. धर्मपाल

IGNOU के प्रभारी क्षेत्रीय निदेशक डॉ. धर्मपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि ऑनलाइन शिक्षण और मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा के लिए भारत का सबसे प्रसिद्ध और प्रतिष्ठित केंद्रीय विश्वविद्यालय इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) है।

IGNOU साल में दो बार प्रवेश के लिए खुला रहता है। पहला जनवरी सत्र के लिए और दूसरा जुलाई सत्र के लिए। जनवरी 2024 सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया अभी भी जारी है।

जो लोग कौशल आधारित और ज्ञान आधारित शिक्षा लेना चाहते हैं उनके लिए IGNOU सबसे उपयुक्त विश्वविद्यालय है। IGNOU का उद्देश्य छात्रों के ज्ञान को बढ़ाकर उनके उत्थान के लिए समान अवसर प्रदान करना है।

IGNOU का लक्ष्य दूरदराज के इलाकों, गांवों और ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा प्रदान करना है। IGNOU इसी उद्देशय के साथ लगातार कार्य कर रहा है।

जिन छात्रों को मेरिट के कारण कॉलेज में दाखिला नहीं मिल पाया है या किसी कारणवश रेगुलर कॉलेज या यूनिवर्सिटी नहीं जा पाते हैं तो ऐसे छात्र IGNOU से आसानी से पढ़ाई कर डिग्री प्राप्त कर सकते हैं।

नौकरीपेशा लोग भी दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से अपनी उच्च शिक्षा आसानी से जारी रख सकते हैं और इग्नू के किसी भी कोर्स में प्रवेश ले सकते हैं।

आप इग्नू से विभिन्न प्रकार के सर्टिफिकेट, डिप्लोमा, पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा, ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन पाठ्यक्रमों में प्रवेश ले सकते हैं।

इग्नू के सभी पाठ्यक्रमों की सूची और जानकारी इग्नू की वेबसाइट www.ignou.ac.in पर उपलब्ध है। IGNOU ने नए प्रवेश और दोबारा पंजीकरण कराने के इच्छुक छात्रों के लिए प्रवेश की तारीख 15 फरवरी तक बढ़ा दी है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.
Back to top button