पंजाब

जालंधर पुलिस ने 3 महिलाओं समेत 5 प्रवासी ड्रग तस्करों को 5 किलो अफीम के साथ किया गिरफ्तार

जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए 3 महिलाओं समेत 5 प्रवासी ड्रग तस्करों को 5 किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए एडीसीपी आदित्य ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शहर में तस्करों का एक गिरोह सक्रिय है।

उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस पार्टी ने बुधवार को बाबा बुड्ढा फ्लाईओवर पर जाल बिछाया। एडीसीपी आदित्य ने बताया कि पुलिस पार्टी ने कपूरथला रोड की तरफ से 3 महिलाओं समेत 5 लोगों को आते देखा।

एडीसीपी आदित्य ने बताया कि गिरोह के पुरुष सदस्यों ने पुलिस पार्टी को देखकर संदिग्ध हरकतें कीं। उन्होंने बताया कि जब पुलिस पार्टी ने उक्त व्यक्तियों की गहनता से जांच की तो दोनों व्यक्तियों के पास से 2 किलोग्राम अफीम बरामद हुई।

स्वपन शर्मा ने बताया कि महिलाओं के बैग की तलाशी के दौरान 3 किलोग्राम (एक-एक किलोग्राम) तथा पांचों तस्करों के पास से कुल 5 किलोग्राम अफीम बरामद की गई।

एडीसीपी आदित्य ने बताया कि पुलिस ने झारखंड राज्य के रहने वाले पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

उन्होंने कहा कि बब्लू कुमार विश्कर्मा भगोड़ा है। क्योंकि उसके खिलाफ पहले ही जालंधर में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज है। जबकि अन्य 4 तस्करों के खिलाफ कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.
Back to top button