पंजाब

एसएसएस बोर्ड के नवनियुक्त सदस्यों ने मोहाली में अपने कार्यालय का संभाला कार्यभार

पंजाब राज्य अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड के नवनियुक्त सदस्यों ने सोमवार को वित्त, योजना, उत्पाद शुल्क और कराधान मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा, बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ और सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री मंत्री चेतन सिंह जौरामाजरा की उपस्थिति में मोहाली में अपने कार्यालय का कार्यभार संभाला।

मंत्रियों ने नवनियुक्त सदस्यों अनिल महाजन, नरेश पाठक और गुंजन चड्ढा को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि वे राज्य के युवाओं को रोजगार के पर्याप्त अवसर प्रदान करने के मुख्यमंत्री एस भगवंत सिंह मान के सपने को साकार करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे।

नवनियुक्त सदस्यों ने मुख्यमंत्री स.भगवंत सिंह मान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे अपने कर्तव्यों को पूरी निष्ठा और परिश्रम के साथ निभाएंगे और मुख्यमंत्री की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे, ताकि वह रंगला पंजाब मिशन में पर्याप्त योगदान दे सकें।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.
Back to top button