पंजाब

पीएसटीसीएल ने खरड़ और तलवंडी साबो में 160 एमवीए और 100 एमवीए ट्रांसफार्मर किए चालू: मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ

पंजाब के बिजली एवं लोक निर्माण मंत्री स. हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने बताया कि पंजाब स्टेट ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (पी.एस.टी.सी.एल.) द्वारा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की नीति के अनुसार राज्य के लोगों को भरोसेयोग्य बिजली सप्लाई मुहैया करवाने के लिए साल 2024 के पहले 11 दिनों में ही खरड़ और तलवंडी साबो में 17.3 करोड़ रुपए की लागत से क्रमवार 160 मैगावोल्ट ऐंपियर (एम.वी.ए.), 220/66 किलोवॉट (के.वी.) और 100 मैगावोल्ट ऐंपियर (एम.वी.ए.) 220/66 किलोवॉट (के.वी.) पावर ट्रांसफॉर्मर चालू किए गए हैं।

एक प्रेस बयान में बिजली मंत्री स. हरभजन सिंह ईटीओ ने बताया कि पी.एस.टी.सी.एल. ने मौजूदा 100 एम.वी.ए, 220/66 केवी पावर ट्रांसफॉर्मर को बदलने के लिए 220 केवी सबस्टेशन खरड़ में 9.88 करोड़ रुपए की लागत से नया 160 एमवीए, 220/66 केवी पावर ट्रांसफॉर्मर लगाया है।

जबकि 220 केवी सबस्टेशन तलवंडी साबो में 7.42 करोड़ रुपए की लागत से 100 एम.वी.ए., 220/66 के.वी सामथ्र्य का अतिरिक्त पावर ट्रांसफ़ॉर्मर चालू किया गया है।

बिजली मंत्री ने कहा कि खरड़ क्षेत्र में स्थापित उद्योग पिछले 2-3 सालों से खरड़ सबस्टेशन में बिजली ट्रांसफॉर्मर की क्षमता बढ़ाने की माँग कर रहा था।

उन्होंने कहा कि मौजूदा बिजली ट्रांसफॉर्मर की क्षमता की अपेक्षा 60 एम.वी.ए अधिक क्षमता वाला ट्रांसफॉर्मर लगने से अब इस क्षेत्र के उद्योग को आने वाले समय में बिजली सम्बन्धी कोई समस्या नहीं आएगी।

उन्होंने कहा कि इन ट्रांसफ़ॉर्मरों के चालू होने से खरड़ और तलवंडी सबस्टेशनों से बिजली प्राप्त करने वाले क्षेत्रों के उद्योगों और आम लोगों को भरोसेयोग्य और मानक बिजली सप्लाई के पक्ष से लाभ मिलेगा।

बिजली मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के गतिशील नेतृत्व अधीन पंजाब सरकार राज्य के लोगों को मानक, सस्ती और निर्विघ्न बिजली सप्लाई देने के लिए प्रतिबद्ध है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.
Back to top button