पंजाब

पंजाब विजिलेंस द्वारा भ्रष्टाचार के 251 मामलों में 288 आरोपी गिरफ्तार

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार पर नकेल कसने के अपने प्रयासों को जारी रखते हुए 2023 में 26 दिसंबर तक कुल 251 ट्रैप मामले, आपराधिक मामले दर्ज किए और 288 सरकारी अधिकारियों/कर्मचारियों और निजी व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।

उक्त मामलों में गिरफ्तार आरोपियों में 66 पुलिसकर्मी और 44 राजस्व अधिकारी/कर्मचारी शामिल हैं। इसके अलावा इन मामलों में 7 राजनीतिक नेताओं और 70 सरकारी अधिकारियों/कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

इसके साथ ही इस वर्ष 133 विभिन्न ट्रैप मामलों में 59,57,000 रुपये की राशि वसूल की गई। राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान ब्यूरो ने 103 आपराधिक मामले और संपत्ति सृजन के 15 मामले दर्ज किये हैं।

इस अवधि के दौरान, विभिन्न विशेष अदालतों ने सतर्कता ब्यूरो द्वारा दायर 33 मामलों का फैसला किया। जिसके परिणामस्वरूप 43 कर्मचारियों को दोषी ठहराया गया और सजा सुनाई गई।

विजिलेंस ने इस दौरान विभिन्न अदालतों में 181 मामलों के चालान दाखिल किए हैं। इसके अलावा, भ्रष्टाचार से संबंधित मामलों की गहन जांच के लिए 82 सतर्कता जांच भी दर्ज की गईं।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा 23-03-2022 को शुरू की गई मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन की उपलब्धियों के बारे में बात करते हुए प्रवक्ता ने कहा कि ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग के साक्ष्य 26-12-2023 तक ब्यूरो को जमा कर दिए गए हैं।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.
Back to top button