उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

ढकोसलापत्र-धोखापत्र जारी कर जनता को बरगला रहे अखिलेश यादवः कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर

बाबासाहेब को भूमाफिया कहने वाले आजम खान के साथ बैठकर संविधान दिवस पर अखिलेश ने जारी किया घोषणापत्र, जनता सिखाएगी सबकः राजभर

लखनऊ, 26 नवंबर। समाजवादी पार्टी की ओर से गुरुवार को जारी किए गए घोषणापत्र पर सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यूपी की जनता अखिलेश यादव के शासनकाल को भूली नहीं है, जब दलितों की जमीनों पर सपाई गुंडे कब्जा करते थे। महिलाओं के साथ खुलेआम अपराध होता था। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव कितना भी घोषणापत्र जारी कर लें लेकिन लोग समझ चुके हैं कि सपा केवल अपने परिवार का हित सोचती है। बाकी किसी भी जाति, धर्म और वर्ग के लोगों से उसका कोई लेना-देना नहीं है।

राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव संविधान दिवस के दिन घोषणापत्र जारी करके संविधान हितैषी बनने का ढोंग करते हैं। लेकिन कार्यक्रम में उन्हीं आजम खान के साथ बैठते हैं जिन्होंने आंबेडकर जी को भूमाफिया कहा था। उन्होंने कहा कि लोग भूले नहीं है कि ये वही आजम खान हैं जिन्होंने पुलिस अधिकारियों को लेकर अभद्र टिप्पणी की थी। राजभर ने कहा कि सपा वालों से बड़ा संविधान विरोधी दूसरा कोई नहीं है।

*राजभर की चुनौती- मुस्लिम मुख्यमंत्री की मांग उठाएं आजम*

राजभर ने आजम खान को चुनौती दी कि अगर वह वास्तव में मुस्लिम समाज के राजनीतिक हितों की चिंता करते हैं, तो अखिलेश यादव के मंच से अगली बार किसी मुस्लिम को मुख्यमंत्री बनाने की मांग उठाएं। राजभर ने सपा के घोषणापत्र को ढकोसला पत्र और धोखापत्र करार दिया। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में सपा का सबसे बुरा हाल होगा और एनडीए तीसरी बार सरकार बनाएगा।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button