उत्तर प्रदेशरायबरेली

रायबरेली में बोले सीएम योगी – यूपी में गरीब-व्यापारी सिर उठाकर और अपराधी गले में तख्ती टांगकर घूमते हैं

रायबरेली। मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्थानीय निकाय चुनाव की सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बीते 6 वर्षों में उत्तर प्रदेश के प्रति पूरे देश का नजरिया बदला है। अब उत्तर प्रदेश में ऐसा धर्म चक्र घुमा है कि गरीब, व्यापारी, नौजवान सिर उठाकर चलता है और गुंडा और माफिया गले में तख्ती लगाकर जान की भीख मांगते है। यह नया उत्तर प्रदेश है।

शहर के राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित सभा में उन्होंने कहा कि पहले माफिया रंगदारी वसूलते थे। बेटियों की इज्जत सुरक्षित नहीं थी। उनके सामने पुलिस लाचार रहती थी। अपराधी जब सड़कों पर निकलते थे तो सड़कें खौफ से सुनी हो जाती है थी। आज यह गुंडा माफिया सड़कें खाली नहीं होने देते। उन्हें पता है कि यदि सड़कें खाली हुई तो क्या हो जाएगा? आज रंगदारी की वसूली नहीं होती।

उन्होंने कहा कि नगरीय क्षेत्र के विकास के लिए तमाम योजनाएं चलाई गई हैं। जिससे नगर क्षेत्र के लोग लाभान्वित हुए हैं। कहीं भ्रष्टाचार नहीं है। आज प्रदेश का नौजवान किसी दूसरे राज्य में जाता है तो गर्व से कहता है कि उत्तर प्रदेश का रहने वाला हूं। पहले हमारे प्रदेश के नौजवानों को बाहर अपनी पहचान छिपाने पढ़ती थी। आज विकास की योजनाएं जमीन पर नजर आ रही हैं।

उन्होंने नगर निकाय के सभी उम्मीदवारों को जिताने की अपील करते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार से देश और प्रदेश की सूरत बदली है। यदि ट्रिपल इंजन की सरकार हो जाएगी तो नगरीय क्षेत्र का और तेजी से विकास होगा। इससे पहले मुख्यमंत्री का जिले के प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला, स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री दिनेश सिंह, सदर विधायक अदिति सिंह, सलोन विधायक अशोक कोरी आदि ने स्वागत किया।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button