उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

‘संविधान की हत्या करने वाली कांग्रेस की गोद में खेल रही सपा’, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का तीखा हमला

2027 की हार अभी से स्वीकार कर चुकी है समाजवादी पार्टी: दयाशंकर सिंह

लखनऊ, 20 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री दयाशंकर सिंह ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जिस कांग्रेस ने लोकतंत्र और संविधान की हत्या की, समाजवादी पार्टी के नेताओं को जेल भेजा और डंडे बरसाए, आज उसी कांग्रेस की गोद में अखिलेश यादव खेल रहे हैं। इससे बड़ा संविधान और लोकतंत्र का मजाक क्या हो सकता है।
सपा को सपने में भी नजर आ रही 2027 की हार
सपा द्वारा वोट चोरी और धांधली के आरोपों को लेकर दयाशंकर सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी 2027 के चुनाव की हार को अभी से स्वीकार कर चुकी है। उन्हें सपनों में भी शिकस्त नजर आ रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में जो विकास हो रहा है, उससे सपा पूरी तरह घबराई हुई है।
दयाशंकर ने आरोप लगाया कि सपा के कार्यकर्ता सरकार में रहते हुए भी लोगों को दुखी करते थे और अब चुनाव से पहले सपाई गुंडे लिस्ट बना रहे हैं कि किसकी जमीन पर कब्जा करना है और किसे सस्पेंड करवाना है।
मुख्यमंत्री पर बने AI वीडियो पर दो टूक
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर सपा द्वारा जारी किए गए एआई वीडियो पर पलटवार करते हुए दयाशंकर सिंह ने कहा कि देश और प्रदेश की जनता जानती है कि कौन राम के पक्ष में है और कौन रावण के। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर बनवाने और अयोध्या के विकास में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जबकि अखिलेश यादव और उनकी पार्टी का पूरा इतिहास ही राम विरोधी है।
सपा की पिछलग्गू बनी कांग्रेस
कांग्रेस पर तंज कसते हुए दयाशंकर सिंह ने कहा कि गांधी परिवार को देश की जनता पहले ही खारिज कर चुकी है, लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि देश पर इतने समय तक राज करने वाली कांग्रेस को उत्तर प्रदेश में सपा जैसी क्षेत्रीय पार्टी का पिछलग्गू बनना पड़ रहा है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button