उत्तर प्रदेशबलिया

अनुरागी के प्रयास से बछईपुर हॉस्पीटल की हालात में हो रहा तेजी  से सुधार 

चिलकहर (बलिया)। देश की प्रसिद्ध कम्युनिटी मीडिया नेटवर्क ” वीडियों वांलटियर्स ” के जिला सामुदायिक संवाददाता एवं जनपद के सुप्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्त्ता जयराम अनुरागी द्वारा न्यू पीएचसी बछईपुर को गोद लेने के बाद लगातार शासन – प्रशासन में एडवोकेसी करने के बाद अब बछईपुर हॉस्पीटल की हालात में काफी सुधार देखने को मिल रहा है।इस हॉस्पीटल की हालत पहले बहुत ही दयनीय थी , लेकिन जबसे श्री अनुरागी ने अपने साथियों के साथ इस हॉस्पीटल की हालात को सुधारने का संकल्प लिया है, तबसे इस हॉस्पीटल की हालात में आमूलचूल परिवर्तन देखने को मिल रहा है।

खबर है कि श्री अनुरागी ने इस हॉस्पीटल की हालात को सूधारने के लिए मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश , स्वास्थ्य मंत्री उत्तर प्रदेश,  महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य उ०प्र० , उप-निदेशक स्वास्थ्य आजमगढ़ मण्डल  आजमगढ़  सहित मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलिया को लगातार पत्र लिखकर एडवोकेसी करने का कार्य किया है। यही नहीं चिलकहर के नोडल आफिसर और न्यू पीएचसी बछईपुर के चिकित्सा अधिकारी से लगातार  मिलकर हॉस्पीटल की कमियों को दुर करने का  प्रयास किया है , जिसका ये असर रहा है कि हॉस्पीटल के अन्दर सर्वे के दौरान जोह 22 कमियां निकल कर  आयी थी , उसमें से बहुत सारी कमियां दुर हो गयी है। हालांकि अभी भी कुछ कमियां रह गयी है , जिसको लेकर श्री अनुरागी  अपनी टीम के साथियों के साथ लगातार  प्रयासरत है। लगता है कि जो भी थोड़ी – बहुत कमियां रह गयी है, वह भी बहुत जल्द ही दुर हो जायेगी । जो भी हो श्री अनुरागी की मेहनत ने इस हॉस्पीटल की हालात को सुधारने में बहुत ही रंग लाई है , जिसकी सर्वत्र   प्रशंसा की जा रही है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button