उत्तर प्रदेशउन्नाव

कांग्रेस भारत जोड़ो न्याय यात्रा; राहुल गांधी का कारवां पहुंचा उन्नाव, फूलों से स्वागत

उन्नाव : कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पिछले कई दिनों से यूपी में है. मंगलवार को यात्रा रायबरेली पहुंची थी. इसके बाद फिर लखनऊ पहुंची. अब बुधवार (आज) को यह यात्रा उन्नाव पहुंच गई है. यहां पर फूलों से राहुल गांधी और यात्रा का स्वागत हुआ. यात्रा में काफी कांग्रेस नेता शामिल हुए हैं. उन्नाव के बाद यात्रा कानपुर के लिए रवाना हो जाएगी. वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट है.

भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर पिछले कई दिनों से कार्यकर्ता और पदाधिकारी तैयारियों में जुटे थे. यात्रा अब उन्नाव जिले में दाखिल हो चुकी है. सोहरामऊ नवाबगंज होते हुए यात्रा उन्नाव शहर पहुंचेगी. राहुल गांधी यहां कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. यहां से खुली जीप में सवार होकर गांधी तिराहा पहुंचेंगे.

राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा लेकर देश में भ्रमण कर रहे हैं. आज वह कानपुर-लखनऊ नेशनल हाईवे से होते हुए उन्नाव शहर व शुक्लागंज से होकर कानपुर रवाना होंगे. यात्रा को सफल बनाने के लिए कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कमर कस ली है. जगह-जगह पर राहुल गांधी के स्वागत की तैयारी है. इस यात्रा में भारी तादाद में लोगों की आने की संभावना है. इसे दखते हुए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के खास बंदोबस्त किए हैं.

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button