उत्तर प्रदेशहमीरपुर

नाबालिग छात्रा से मस्जिद के कमरे में दुष्कर्म: उर्दू की कोचिंग देने वाला मौलवी ही निकला दरिंदा

हमीरपुर: कुरारा थाना क्षेत्र में बुधवार को कोचिंग के दौरान नाबालिग छात्रा के साथ मौलवी ने दुष्कर्म किया. छात्रा ने घर पहुंच कर रोते हुए घटना की जानकारी परिजनों को दी. इसके बाद परिजनों ने कुरारा थाने में तहरीर दी. जांच के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया.

कुरारा थाना क्षेत्र में मस्जिद का मौलवी मुन्तजिर आलम (30) गांव की कई छात्र-छात्राओं को उर्दू की कोचिंग पढ़ाता है. बुधवार सुबह सभी छात्र-छात्राएं कोचिंग के लिए पहुंचे. एक घंटे की क्लास के बाद जब सभी छात्र-छात्राओं की छुट्टी हो गई तो सभी मस्जिद से जाने लगे. तभी मौलवी ने एक छात्रा (17) को रुककर मस्जिद में सफाई करने को कहा. छात्रा के साथ मौजूद उसका छोटा भाई भी वहीं रुक गया.

मौलवी ने छात्रा के छोटे भाई को कुछ कहकर मस्जिद के बाहर बैठा दिया. इसके बाद छात्रा को कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. छात्रा जब कमरे से बाहर निकली तो वह रोते हुए अपने भाई के साथ घर पहुंची. उसने परिजनों को सारी बात बताई. परिजन छात्रा को लेकर थाने पहुंचे और थाना प्रभारी श्रीप्रकाश यादव से पूरी बात बताई. इस संबंध में थाना प्रभारी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पीड़ित छात्रा को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है.

वहीं, भरुआ सुमेरपुर थाना क्षेत्र में घर से कोचिंग जा रही नाबालिग छात्रा को दो युवकों आर्यन सिंह और शिवांशु सिंह ने बाइक पर बैठा लिया. इसके बाद इंगोहटा छानी मार्ग पर बनी गल्ला मंडी में ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. पीड़िता ने घर पहुंच कर मां को आपबीती बताई.

छात्रा की मां ने जब आरोपियों के इसकी शिकायत की तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी. इसके बाद पीड़िता की मां ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया. यह घटना 27 नवंबर की है. सीओ राजेश कमल ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ धारा 376, 506, 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पीड़िता का डॉक्टरी परीक्षण कराया गया है.

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button