उत्तर प्रदेशलखनऊ

लखनऊ में पुलिस से भिड़े कांग्रेस कार्यकर्ता, राजभवन के रास्ते में तोड़ी बैरिकेडिंग, कई गिरफ्तार

लखनऊ। राजधानी में कांग्रेस आज बड़ा प्रदर्शन कर रही है। कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय से राजभवन घेरने जा रहे कांग्रेस नेताओं की पुलिस से जोरदार झड़प हुई है। कोंग्रेसियों को रोकने के लिए मौके पर भारी फोर्स मौजूद है। कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के रास्ते पर लगाए गए बैरिकेडिंग को तोड़ दिया। जिसके बाद पुलिस से कार्यकर्ताओं की तीखी झड़प और धक्का-मुक्की हुई है। कांग्रेस कार्यकर्ता केंद्र और राज्य सरकार विरोधी नारे लगाते हुए कांग्रेस कार्यालय पर जमा हुए थे जहां से उन्होंने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राजभवन घेराव को कूच किया था।

बताते चलें कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि यूपी सरकार जनता से जुड़े सभी मुद्दों पर उदासीन रवैया अपनाये हुए। आम जनता महंगाई की मार से बेहाल है, प्रदेश का युवा बेरोजगारी के चलते दर-दर भटकने को मजबूर, प्रदेश किसान फसल की कीमत न मिलने से आत्महत्या को मजबूर है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस जनता से जुड़े सभी मुद्दों पर सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करने को तैयार है। 13 मार्च को राजभवन का घेराव कर सरकार को चेताने का काम किया जाएगा। इस वक़्त भी हजारों कार्यकर्ता राजभवन के रास्ते पर मौजूद हैं। जबकि झड़प के बाद कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर राजभवन घेरने के लिए आगे बढ़ रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने माल एवेन्यू से राजभवन जाने वाले रास्ते पर ही रोक दिया है पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जमकर धक्का-मुक्की हो रही है कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जोश देखते ही बन रहा है वह लगातार पुलिस की लगाई हुई एक बैरिकेडिंग को पार कर चुके हैं साथ ही पुलिस के साथ धक्का-मुक्की कर आगे बढ़ रहे हैं। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता योगी मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने कहा जब जब योगी डरता है पुलिस को आगे करता है। इसके आलावा उन्होंने अडानी तथा मोदी के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button