उत्तर प्रदेशलखनऊ

36 केंद्रों पर 19,227 परीक्षार्थी देंगे वन दरोगा की परीक्षा

लखनऊ। जिले में 30 अप्रैल को वन दरोगा की परीक्षा 36 केंद्रों पर होगी। जहां 19,227 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिलाधिकारी ने उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष के साथ तैयारी को लेकर बैठक की और 12 सेक्टर व 36 स्टैटिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाते हुए कार्य सौंपे।

शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में 30 अप्रैल को होने वाली वन दरोगा मुख्य परीक्षा के संबंध में उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष राम नाम ने जिलाधिकारी सूर्य पाल गंगवार के साथ बैठक की। निर्देश दिए की सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट व विद्यालय से केंद्र प्रभारी गंभीरता के साथ परीक्षा कराएंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि परीक्षा 36 केंद्रों पर सुबह 10 से 12 बजे तक होगी। जिसमें 19,227 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

12 सेक्टर मजिस्ट्रेट व 36 स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं। सेक्टर मैजिस्ट्रेट को निर्देश दिए कि 30 अप्रैल की सुबह 6.30 बजे कलेक्ट्रेट स्थित डबल लॉक कोषागार में उपस्थित होकर गोपनीय सामग्री प्राप्त कर संबंधित परीक्षा केंद्र को प्राप्त कराएंगे और परीक्षा खत्म होने के बाद सामग्री डबल लॉक कोषागार में उपलब्ध कराएंगे। स्टैटिक मजिस्ट्रेट 30 अप्रैल को सुबह 8 बजे अपने परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होकर सकुशल शान्तिपूर्ण ढंग से कराएंगे। बैठक में  अपर जिलाधिकारी नागरिक आपूर्ति, जिला विद्यालय निरीक्षक, डीईइसटीओ व सभी अपर नगर मजिस्ट्रेट रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button