उत्तर प्रदेशलखनऊ

लखनऊ हुड़दंग-छेड़छाड़ मामले में 4 और गिरफ्तार; अब तक 24 लोग सलाखों के पीछे, मुख्य आरोपी की तलाश

लखनऊ : मुख्यमंत्री के सख्त तेवर के बाद गोमती नगर छेड़छाड़ प्रकरण में पुलिस एक्शन मोड में है. शुक्रवार तक 20 आरोपियों की गिरफ्ताी की जा चुकी थी. इसी कड़ी में शनिवार की देर रात 4 अन्य आरोपी भी पकड़ लिए गए. घटना में अब तक कुल 24 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. हालांकि अभी मुख्य आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अब तक 500 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाल चुकी है.

बीती 31 जुलाई को लखनऊ में जोरदार बारिश हुई थी. इसके बाद गोमती नगर में होटल ताज के पास वाली सड़क पर पानी भर गया था. बारिश के बीच कई हुड़दंगी रास्ते से गुजरने वाले लोगों को परेशान कर रहे थे. इस दौरान बाइक से दोस्त के साथ गुजर रही युवती के साथ युवकों ने छेड़खानी की थी.

हुड़दंगियों ने बाइक को चारों तरफ से घेरकर उनके ऊपर पानी डाला था. बाइक की चाबी छीन ली थी. इसके बाद बाइक को पानी में गिरा दिया था. युवती और उसका साथी पानी में गिर गए थे. वहां मौजूद युवकों ने युवती को बैड टच करने का प्रयास किया. यह सिलसिला लगभग 30 मिनट तक चलता रहा.

पकड़े गए अली हैदर, अफसान खान और मोहम्मद दाऊद.

किसी ने उनकी हरकतों का वीडियो बना लिया. मामले में पुलिस ने पहले दर्ज एफआईआर में लीपापोती की थी. सीएम योगी आदित्यनाथ तक मामला पहुंचा तो कई पुलिसकर्मी समेत बड़े अफसरों की भी लापरवाही उजागर हो गई. इसके बाद पुलिस महकमे की ओर से उन पर बड़ी कार्रवाई की गई.

डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह ने बताया कि अब तक 24 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. मुख्य आरोपी की तलाश में कई टीमों को लगाया गया है. सीसीटीवी फुटेज व वीडियो क्लिप के माध्यम से मुख्य आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है. पकड़े गए नए आरोपियों के नाम अली हैदर, अफसान खान और मोहम्मद दाऊद है. एक अन्य नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है.

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button