उत्तर प्रदेशलखनऊ

युवाओं के हाथों में जल्द होंगे 9.74 लाख टैबलेट और स्मार्टफोन

  • सूचना प्रौद्योगिकी विभाग ने 100 दिन की कार्ययोजना में किया शामिल

लखनऊ। उप्र की योगी आदित्यनाथ सरकार युवाओं को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने में जुटी हुई है। जल्द ही युवाओं के हाथों में 9.74 लाख टैबलेट और मोबाइल फोन होंगे। सूचना प्रौद्योगिकी विभाग ने इसे अपनी 100 दिन की कार्ययोजना में शामिल कर लिया है। राज्य सरकार ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है।

कोरोना महामारी के कारण पिछले दो साल से युवाओं की पढ़ाई-लिखाई पर बुरा प्रभाव पड़ा। कोराना के कारण स्कूल-कालेज बंद हो गए। युवाओं की शिक्षा में बाधा न आए, इसके लिए सरकार ने आनलाइन एजुकेशन शुरू किया। ऑनलाइन पढ़ाई में एक बड़ी बाधा युवाओं का तकनीकी रूप से सक्षम न होना था।

योगी सरकार ने इस समस्या के समाधान के लिए युवाओं को टैबलेट और स्मार्टफोन देने की योजना प्रारम्भ की। भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में तकनीकी रूप से सक्षम बनाने के लिए दो करोड़ युवाओं को टैबलेट और स्मार्टफोन देने का लक्ष्य रखा है। इसी कड़ी में प्रदेश सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग ने अपने 100 दिन की कार्ययोजना में युवाओं को 9.74 लाख टैबलेट और स्मार्टफोन देने को शामिल किया है। इसके लिए राज्य सरकार ने तैयारी शुरू कर दिए।

प्रदेश सरकार ने विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि इसके लिए सभी आवश्यक कार्यवाही जल्द से जल्द पूरी कर ली जाए। तय समय के भीतर युवाओं को टैबलेट और स्मार्टफोन दे दिए जाएं। अधिकारियों को निर्देश दिया है कि प्रत्येक जिला से टैबलेट और स्मार्टफोन के लिए पात्र छात्र,छात्राओं को चिह्नित किया जाय।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button