उत्तर प्रदेशमथुरा

मथुरा में 10वीं कक्षा की एक छात्रा ने की आत्महत्या की कोशिश, इमारत से छलांग लगाई

मथुरा में 10वीं कक्षा की एक छात्रा को कथित तौर पर एक वीडियो के जरिए ब्लैकमेल किया जा रहा था। जिससे परेशान होकर उसने एक इमारत से छलांग लगा दी।

पुलिस अधीक्षक (नगर) मार्तंड प्रकाश सिंह ने कहा कि लड़की ने बुधवार को राजमार्ग पुलिस थाना क्षेत्र में एक इमारत की तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की। फिलहाल उसका एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।

साइबर कैफे का मालिक कर रहा था ब्लैकमेल

मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि लड़की ने अपने परिवार को बताया कि एक साइबर कैफे का मालिक उसे ब्लैकमेल कर रहा था। कुछ दिन पहले जब लड़की वहां गई थी तो साइबर कैफे के मालिक ने उसका एक वीडियो बना लिया था।

अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button