उत्तर प्रदेशजौनपुरसियासत-ए-यूपी

निषाद पार्टी को बड़ा झटका, राष्ट्रीय महासचिव रहे डॉ सूर्यभान यादव ने दिया इस्तीफा, कहा – संजय निषाद ने बाजार लगाकर टिकट बेचा

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में निषाद पार्टी को बड़ा झटका लगा है. निषाद पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रहे डॉ सूर्यभान यादव ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय निषाद पर गंभीर आरोप लगाते हुए पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया है. शनिवार को जौनपुर के शाहगंज विधानसभा क्षेत्र के डेहरी गांव स्थित अपनें पैतृक आवास पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि वह संजय निषाद की तानाशाही से क्षुब्ध होकर निषाद पार्टी से इस्तीफ़ा दे रहे हैं.

उन्होंने कहा कि डॉ संजय निषाद नें शोषितों- वंचितों के उत्थान के लिए निषाद पार्टी बनाई लेकिन पार्टी के मूल उद्देश्यों से विमुख होकर अपने स्वार्थ के लिए पार्टी के नाम पर केवल सबको बेचनें का काम किया है. वीरांगना फूलनदेवी के अपमान का जो बदला लेना था, उनकी पैतृक सीट पर भी डॉ संजय निषाद नें किसी निषाद प्रत्याशी को उम्मीदवार बनाने की जगह क्षत्रिय को टिकट दे दिया. इससे पूरे निषाद समाज के ऊपर कुठाराघात करनें का काम किया.

शाहगंज से टिकट न मिलने पर बागी हुए सूर्यभान

2017 में शाहगंज विधानसभा से निषाद पार्टी से सूर्यभान यादव चुनाव लड़े थे लेकिन उन्हें सफलता हाथ नहीं लगी. वे लगातार अपने विधानसभा क्षेत्र में लगे रहे. उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय निषाद नें उन्हें इस बार भी शाहगंज विधानसभा से टिकट देनें का आश्वासन दिया और ऐन वक्त पर प्रतापगढ़ के पूर्व सांसद कुंवर हरिवंश सिंह के बेटे रमेश सिंह को टिकट बेच दिया.

‘संजय निषाद को कोई भी खरीद सकता है’

शाहगंज विधानसभा से BJP की सहयोगी निषाद पार्टी से टिकट न मिलनें से सूर्यभान व उनके समर्थकों को निराश होना पड़ा. लेकिन इसी बीच कथित तौर पर प्रत्याशी रमेश सिंह द्वारा जगह-जगह जनता के बीच 2 करोड़ रुपये में सूर्यभान यादव को बैठाने की बात फैलने लगी, जिसके बाद निषाद पार्टी में राष्ट्रीय महासचिव रहे सूर्यभान निषाद नें निषाद पार्टी को छोड़ने का फैसला ले लिया.

उन्होंने कहा कि पैसे से कोई भी निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय निषाद को खरीद सकता है, लेकिन सूर्यभान यादव बिकने वालों में से नहीं है. शाहगंज की जनता उन्हें इसबार जरूर जवाब देगी. उन्होंने कहा कि निषाद पार्टी के प्रत्याशी रमेश सिंह को वे किसी भी प्रकार से अपना समर्थन नहीं देंगे. उन्होंने कहा कि निषाद पार्टी के प्रत्याशियों की सूची देख लीजिए खुद स्पष्ट हो जाएगा कि पार्टी ने किस आधार पर टिकट के लिए प्रत्याशियों के चयन किया है साथ ही उन्होनें यह भी कहा कि लिस्ट देखने के बाद उनके द्वारा लगाए जा रहे सभी आरोप स्वतः सिद्ध हो जाएंगे.

‘डॉ संजय निषाद नें बाजार लगाकर टिकट बेचा’

निषाद पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ सूर्यभान यादव ने संजय निषाद पर आरोप लगाया है कि उन्होंने बाजार लगाकर टिकट बेचा है. जो निषाद पार्टी के कभी कार्यकर्ता तक नहीं थे उन्हें भी पैसा लेकर टिकट दे दिया गया. 5 से 7 करोड़ में टिकट बेचा गया है. उन्होंने कहा कि संजय निषाद कहते थे कि उनके समाज का झौवा भर वोट, पौवा में बिकता था, लेकिन इस बार उन्होंने खुद पौवा भर लोगों को झौवा भर नोटों में बेच दिया.

उन्होंने कहा कि निषाद वर्ग के लोग डॉ संजय निषाद के साथ नहीं हैं. जो चंद लोग हैं भी उनके साथ उन्होंने उनका भी सौदा कर दिया. इसलिए सूर्यभान यादव ने आज निषाद पार्टी के पद व सदस्यता से इस्तीफ़ा दे दिया. उन्होंने कहा कि आगे वे किस राजनीतिक दल के साथ जाएंगे इसकी जानकारी बाद में देंगे.

कौन हैं डॉ सूर्यभान यादव

डॉ सूर्यभान यादव जौनपुर के शाहगंज विधानसभा के डेहरी गांव के रहने वाले हैं. निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय निषाद नें उन्हें पार्टी में राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी थी. जौनपुर के पिछड़े व निषाद वर्ग के लोगों में सूर्यभान की मजबूत पकड़ है. निषाद पार्टी से 2017 में उन्होंने विधानसभा चुनाव लड़ा था, जिसमें उन्हें 21,446 वोट मिले थे. तब बीजेपी सुभासपा का गठबंधन से राणा अजीत सिंह, समाजवादी पार्टी से शैलेन्द्र यादव ललई, और बीसपी से ओपी सिंह चुनाव मैदान में थे. समाजवादी पार्टी से शैलेन्द्र यादव ललई को जीत मिली थी.

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button