उत्तर प्रदेशलखनऊ

राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह के खिलाफ लखनऊ में मुकदमा दर्ज, फर्जीवाड़े का है मामला

लखनऊ। जनसत्ता दल अध्यक्ष विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह के खिलाफ राजधानी के हजरतगंज  कोतवाली में 120B, 419, 420, 467, 468, 469, 471, 506 जैसी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। ये मुकदमा द प्रॉपर्टीज कंपनी के पूर्व निदेशक आशुतोष सिंह ने दर्ज कराया है।

बताया जा रहा है कि द प्रॉपर्टीज की निदेशक भानवी सिंह हैं। आशुतोष का आरोप है कि षड्यंत्र कर और दबाव बनाकर कम्पनी के निदेशक पद से उन्हें हटाया गया। आशुतोष सिंह का कहना है कि कंपनी गठन के समय से वह शेयर धारक है। उनके फर्जी हस्ताक्षर कर फ्रॉड करके कम्पनी से हटाया गया। पीड़ित के अनुसार इसकी शिकायत कानपुर के रजिस्ट्रार कार्यालय में की गई थी। आशुतोष का कहना है कि कम्पनी के शेयर में भी भानवी सिंह ने फ्रॉड किया है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button