उत्तर प्रदेशसंतकबीरनगर

बनर्जी लाल अग्रहरि के काफिले में व्यापारियों का उमड़ा भारी जन सैलाब

  • सभी समुदाय के लोगों का मुझे मिल रहा भरपूर समर्थन- बनर्जी लाल अग्रहरि

संतकबीरनगर। बुधवार को  खलीलाबाद नगर पालिका से चुनावी सफर का आगाज करते हुए व्यापारी नेता नगर के सेवक व भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में शुमार बनर्जी लाल अग्रहरी ने नगर पलिका चुनाव में बीजेपी से संभावित प्रत्याशी बनने की ताल ठोकते हुए चुनावी रणभूमि में अपना प्रचार प्रसार शुरू कर दिया है तो वहीं उन्होंने समय माता मंदिर में दर्शन के बाद नगरपालिका के चुनावी दावेदारी को पुख्ता कर दिया है। खलीलाबाद नगर पालिका से बीजेपी से संभावित प्रत्याशी के रुप में व्यापारी नेता बनर्जी लाल अग्रहरी ने अपने चुनावी सफर का आगाज किया। जहाँ उन्होंने व्यापारी नेता पुष्कर चौधरी व व्यापार मंडल के कोषाध्यक्ष सतीश सिंह श्रीधर अग्रहरि के नेतृत्व में बड़े जनसमूह के साथ मोती चौराहा से लेकर समय माता मंदिर तक विशाल रैली निकाली इसके बाद वह जनता जनार्दन के द्वार पर पहुंचे और उनसे सहयोग मांगा।

इस दौरान व्यापारी नेता व भाजपा के वरिष्ठ नेता बनर्जी लाल अग्रहरी ने कहा कि अगर पार्टी ने उन्हें उम्मीदवार नामित किया तो शहर में नगरपालिका का अध्यक्ष  इतिहास रचकर बनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि बीजेपी के सबका साथ सबका विकास के नारे के साथ खलीलाबाद शहर में विकास की गंगा बहेगी। उन्होंने कहा कि जनता का आशीर्वाद मिला तो बंपर मतो जीत होनी तय हैं। इस अवसर पर हजारों व्यापारियों का मिला समर्थन और मोती चौराहा से लेकर समय माता मंदिर तक बनर्जी लाल अग्रहरि का हजारों की संख्या में व्यापारियों ने दिया समर्थन किया जनसंपर्क इस मौके पर अजय वर्मा विवेक कुमार राय,मनोज सोनी,गौरव यादव, कुलदीप मिश्रा,दिलीप अग्रहरि, विनोद अग्रहरी,सभासद विनोद जायसवाल सभासद,विपिन जायसवाल,दिलीप अग्रहरी,अजय वर्मा,अर्जुन राय,बबलू गुप्ता, व्यापारी मौजूद रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button