उत्तर प्रदेशलखनऊ

लखनऊ: मजबूती के साथ निकाय चुनाव लड़ेगी ‘आप’, सांसद संजय सिंह ने किए 10 बड़े वादे

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगरीय निकाय चुनाव में लखनऊ नगर निगम के लिए आम आदमी पार्टी ने अपनी प्रचार रणनीति तैयार कर ली है। ‘आप’ सांसद संजय सिंह ने बताया कि लखनऊ निकाय चुनाव में हमारी रणनीति तैयार हो गई है। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर भी जमकर हमला बोला। ‘आप’ के यूपी प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश के सभी नगर निगम और नगर पालिका में हाउस टैक्स के नाम पर जनता के साथ लूटपाट की जाती है। हाउस टैक्स ठीक करने के नाम पर रिश्वत खाई जाती है इसलिए निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी ने ‘हाउस टैक्स माफ’ का नारा दिया है। साथ ही मनमाने तरीके से भेजे जाने वाले पानी के बिलों पर भी आम आदमी पार्टी मुक्ति दिलाएगी और पानी टैक्स को माफ किया जायेगा।

बता दें कि राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने निकाय चुनाव को लेकर वादा किया कि जिस दिन आम आदमी पार्टी की लखनऊ से मेयर उम्मीदवार अंजू भट्ट  मेयर चुनी जाएंगी। उस दिन लखनऊ की जनता पुराने हाउस टैक्स का बकाया बिल फाड़ कर फेंक दें। इस दौरान उन्होंने एलान किया कि जितना भी हाउस टैक्स बकाया होगा, उसको माफ कर दिया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने बताया कि हर वार्ड में मोहल्ला क्लीनिक बनाए जाएंगे, जहां मुफ्त इलाज होगा, झाडू चलाकर शहर साफ बनाएंगे, नगर निगम स्कूलों को 1 साल में ठीक किया जाएगा, रेहड़ी-पटरी वालों से अवैध वसूली बंद करवाएंगे और केंद्र सरकार के एक्ट को लागू करेंगे।

संजय सिंह ने आगे कहा कि व्यापारियों को रिश्वतखोरी से मुक्ति दिलाएंगे, राजनीतिक कारणों से दुर्दशा झेल रहे पार्कों को बेहतर किया जाएगा, आवारा पशुओं के लिए बेहतर व्यवस्था करेंगे। वहीं उन्होंने नगर निगम की सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने की भी बात कही। साथ ही नालियों को ठीक करने, अवैध पार्किंग और अतिक्रमण के नाम पर किए जाने वाले वसूली के धंधे को बंद करवाने को भी कहा।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button