अयोध्याउत्तर प्रदेश

अयोध्या : स्कूलों के निरीक्षण में ही हर माह खर्च होगें करीब एक लाख रुपये

अयोध्या। बेसिक शिक्षा विभाग विभिन्न योजनाओं के साथ ही स्कूलों के निरीक्षण में भी हाथ खोलने को तैयार है। शासन ने स्कूलों के निरीक्षण के लिए प्रति माह करीब 96 हजार रुपये खर्च किए जाने की हरी झंडी दी है। यह बजट बेसिक शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारियों और जिला समन्वयक को वाहन खर्च के लिए निर्धारित किया गया है।

राज्य परियोजना निदेशक विजय किरण आनंद की ओर से 28 मार्च को जारी पत्र में बजट का निर्धारण किया गया है। पत्र के अनुसार बेसिक शिक्षा अधिकारी को वाहन खर्च मद में प्रतिमाह 36 हजार रुपये और खंड शिक्षा अधिकारियों व जिला समन्वयक को तीस – तीस हजार रुपये प्रतिमाह आवंटन किया गया है।

इसमें ईधन, मेंटीनेंस और चालक आदि की व्यवस्था समेत सभी खर्च शामिल हैं। पत्र के अनुसार इसका भुगतान निर्धारित नियमों के अनुसार किया जायेगा। खर्च की गई धनराशि का ब्यौरा प्रत्येक माह पांच तारीख को प्रबंध पोर्टल पर अपलोड करना होगा। बता दें कि जिले में 1792 स्कूल हैं जिनका निरीक्षण खंड शिक्षा अधिकारियों के अतिरिक्त बीएसए व जिला समन्वयक को करना होता है।

ऐसे में सहज अंदाजा लगाया जा सकता है कि मात्र स्कूलों के निरीक्षण में वाहन व्यवस्था नाम पर ही कितना खर्च होगा। बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार राय ने बताया कि राज्य परियोजना निदेशक द्वारा जारी पत्र के अनुसार ही स्कूलों का निरीक्षण किया जायेगा।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button