उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

अभाविप के निशुल्क परिषद की पाठशाला का हुआ शुभारंभ

सिद्धार्थनगर। भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा नौगढ़ नगर के सरदार भगत सिंह पार्क में निशुल्क परिषद की पाठशाला का आयोजन किया जा रहा है जिसमें बच्चों को सायं काल में 1 घंटे अनुभवी छात्रों द्वारा स्वेच्छा से सेवा के तौर निशुल्क ट्यूशन पढ़ाने की व्यवस्था की गई है। छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए परिषद् की पाठशाला का शुभारंभ कर बच्चों को कॉपी किताब पेन सैनिटाइजर बिस्किट आज सामग्री वितरित भी किया गया, उक्त अवसर पर अतिथि के रूप में पंचायती राज विभाग के जिला सलाहकार अधिकारी अमित श्रीवास्तव ने कहा बच्चे देश के भविष्य हैं इनके लिए हमें पूरे मनोयोग से सहयोग करने की आवश्यकता है जिससे इनके अंदर संस्कार शिक्षा व सेवा भाव आ सके।

विभाग संगठन मंत्री धीरेंद्र सिंह ने कहा की ऐसे परिवार के बच्चों को जो ट्यूशन से व अच्छी शिक्षा से वंचित रह जा रहे हैं उनको विशेष तौर से ध्यान देकर अपने पाठशाला में हमारे कार्यकर्ता पढ़ाने का काम करेंगे, व शिक्षा से संबंधित जरूरत सामग्री भी हमारे कार्यकर्ता सहयोग के माध्यम से बच्चों को समय-समय को उपलब्ध कराते रहेंगे। प्रांत प्रवासी के रूप में आए प्रांत के सेवा कार्य प्रमुख निखिल गुप्ता ने कहा बच्चे भगवान का रूप होते हैं इनको संस्कार व परिवेश क्या जाता है उसी अनुसार बच्चे अपने को ढाल लेते हैं। हम सेवा कार्य के माध्यम से स्थानों को चिन्हित कर वहां भी परिषद की पाठशाला का शुभारंभ करने वाले हैं जिससे अधिक से अधिक बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल सके,इस अवसर पर एसएफबी जिला संयोजक आलोक सिंह तहसील संयोजक विमल पांडे जितेंद्र यादव इमरान विक्रांत श्रीवास्तव आकाश राजभर आदि कार्यकर्ता और छात्र बंधु उपस्थित रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button