उत्तर प्रदेशबहराइचलखनऊ

सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है मीडिया मंच: अपर मुख्य सचिव

लखनऊ। राष्ट्रीय मासिक पत्रिका मीडिया मंच के रजत जयंती अंक का विमोचन अपर मुख्य सचिव आवास एवं शहरी नियोजन नितिन रमेश गोकर्ण ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मीडिया मंच में विभिन्न विषयों पर लेखों, रिपोर्ट व विश्लेषण के साथ राज्य सरकार के अच्छे कार्यों का भरपूर विवरण मिलता है।पत्रिका में अधिकारियों के अच्छे कार्यों की जानकारी को नियमित रूप से स्थान दिया जाता है। उन्होंने कहा कि मीडिया मंच एक ऐसी समाचार पत्रिका है जिसे पढ़कर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

इस मौके पर मीडिया मंच के संपादक टीबी सिंह ने कहा कि बीते पच्चीस साल से पत्रिका का नियमित प्रकाशन बिना किसी व्यावसायिक या कारपोरेट घराने की मदद के केवल पत्रकारों के सक्रिय सहयोग से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पत्रिका में ज्यादा से ज्यादा सकारात्मक विषयों पर लेखों का प्रकाशन किया जाता है और देश व प्रदेश के प्रख्यात पत्रकार इसमें लिख रहे हैं। टीबी सिंह ने कहा कि जल्द ही मीडिया मंच के रजत जयंती के मौके पर वरिष्ठ पत्रकारों व समाज के लिए अच्छा कार्य कर रहे युवा अधिकारियों के सम्मान का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार सिद्धार्थ कलहंस , वरिष्ठ पत्रकार उत्कर्ष सिन्हा, अन्थोनी सिंह, प्रभ प्रीत सिंह व वीरेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button