उत्तर प्रदेशकुशीनगर

निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद परिजनों ने सत्यम सिंह के शव को सड़क से हटाया, किया अंतिम संस्कार

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के अंतर्गत होलिया गांव में बीते दिनों पट्टीदार से नाली पर स्लैप लगाने को लेकर आपसी विवाद हुआ जिसमें मारपीट की नौबत आ गई दोनों पक्ष को चोट आई और दोनों पक्षों पर मुकदमा पंजीकृत हुआ पुनः उसी दिन देर शाम को फिर विवाद हुआ और एक पक्ष के ऊपर 307 जैसे गंभीर धाराएं लगी जिसमें सत्यम सिंह का नाम सुर्खियों में है परिवार का आरोप है जिस दिन मारपीट की घटना हुई उस दिन सत्यम बनारस गया हुआ था।

परिवार का कहना है कि जिस होटल में रुका था उसका फुटेज भी निकाला जा सकता है। टोल प्लाजा का टैक्स भी वह उसके फोन का सीडीआर भी उक्त संबंध में सत्यम सिंह पुत्र मुंशी सिंह का बीते दिनों गोरखपुर में मार्ग दुर्घटना हो गया। जिसमें बाइक की आमने सामने टक्कर हो गई दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका इलाज मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में चल रहा था। बुधवार की सुबह सत्यम सिंह ने दम तोड़ दिया। उसके बाद परिजनों का आरोप है की सत्यम सिंह का नाम 307 जैसे गंभीर धाराओं में पड़ जाने से वह मानसिक तनाव में आ गया था और मार्ग दुर्घटना हो गई। जिसकी मौत हो गई।

परिजनों ने शव को अपने स्थानीय क्षेत्र लाकर सीधावल चौराहे पर सड़क के बीचो बीच शव रखकर मुख्य मार्ग को लगभग 6 घंटे तक जाम किया परिवार का आरोप है की सत्यम सिंह का नाम गलत तरीके से डाला गया है तो वहीं उनकी मांगे थे कि परिवार के ऊपर लगे धाराओं को समाप्त किया जाए जिसकी सूचना मिलते ही जिले के आला अधिकारी उपस्थित हुए जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह ने काफी सूझबूझ के साथ घटनास्थल पर मौजूद रहे उन्होंने परिवार की द्वारा किए गए मांग को उनके द्वारा निष्पक्ष जांच की आश्वासन दी गई ।जिससे परिवार वालों ने संतुष्टि जाहिर की और शव को दाह संस्कार के लिए वापस घर ले गए इस मौके पर उपजिलाधिकारी कप्तानगंज मोहम्मद जफर,क्षेत्राधिकारी कासया कुंदन, सिंह क्षेत्राधिकारी खड्डा संदीप वर्मा,तहसीलदार कप्तानगंज गोपाल कृष्ण तिवारी,अहिरौली थाना प्रभारी पंकज गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button