उत्तर प्रदेशकानपुर

अग्निपथः लखनऊ-कानपुर हाइवे जाम करने की साजिश रच रहे चार युवक पकड़े गए

कानपुर। अग्निपथ योजना के विरोध में रविवार को लखनऊ-कानपुर हाइवे पर यातायात जाम करने की साजिश रच रहे चार युवकों को पुलिस ने दबोच लिया। पकड़े गए युवकों को हिरासत में लेकर नौबस्ता थाने में पूछताछ की जा रही है। डीसीपी दक्षिण संजीव त्यागी ने रविवार को बताया कि चार युवकों द्वारा व्हाटसप पर अग्निपथ योजना का विरोध करने की प्लानिंग की जा रही थी। इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर निगरानी कर रही पुलिस टीम को हुई। साजिश का पता चलते ही उन्होंने पुलिस की टीमें लगाईं और शनिवार देर रात नौबस्ता इलाके से हाइवे जाम कर प्रदर्शन की योजना बना रहे चार युवकों को पकड़ लिया गया। युवकों से नौबस्ता थाने में पूछताछ जारी है। उनके परिजनों को बुलाकर उनकी गतिविधियों के बारे में पता लगाया जा रहा है।

संजीव त्यागी ने बताया कि पकड़े गए युवकों में खाड़ेपुर का युवराज सिंह यादव, महेन्द्र यादव, अजय और अमन हैं। इन सभी को योजना के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। इसके साथ ही ऐसे संस्थानों पर जहां प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी कराई जाती है, वहां पर पुलिस टीम अग्निपथ योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दे रही है ताकि कोई युवा किसी के बहकावे में न आ सके।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button