आगराउत्तर प्रदेश

आगरा: एसटीएफ की टीम को खाली प्लॉट में मिला दवाओं का ढेर

आगरा। पीपल मंडी के सिंगी गली स्थित खाली प्लॉट में रविवार की सुबह दवाओं का ढेर पड़ा मिला है। सूचना पर पहुंची एसटीएफ की टीम ने दवाओं को अपनी जब्त में ले लिया है और कुछ दवाओं के सैम्पल्स को जांच के लिए भेजा। दवाओं की कीमत करीबन 40 लाख रुपये है।

रविवार सुबह कुछ लोगों ने पीपल मंडी के सिंगी गली स्थित खाली प्लॉट पर दवाओं के ढेर को पड़ा हुआ देखा। इसकी सूचना पुलिस प्रशासन और डीएम कार्यालय में दी गयी। डीएम कार्यालय से मिली सूचना के आधार पर एसटीएफ की टीम उस स्थान पर जांच के लिए पहुंची। जिसके बाद जांच में एसटीएफ की टीम को 50 डब्बे दवाओं के भरे हुए मिले।

एसटीएफ की टीम द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार इन दवाओं से भरे हुए डब्बों में 45 कंपनियों की लगभग 200 तरह की दवाएं हैं। इनमे एंटीबायोटिक, दर्द निवारक दवाएं, हड्डी रोग, हृदय रोग, स्त्री रोग समेत अन्य बीमारियों की दवाएं और इंजेक्शन, स्प्रे और मलहम भी हैं, जिनकी बाजार की कीमत लगभग 40 लाख रुपये बताई गई। इन दवाओं में से कुछ दवाओं की सैम्पल्स को जांच के लिए भेजा गया।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button