आगराउत्तर प्रदेश

आगरा के सक्षम गोयल ने यूपीएससी परीक्षा में हासिल की 27वीं रैंक

आगरा। आगरा के सक्षम गोयल ने यूपीएससी परीक्षा में 27 वीं रैंक हासिल की है। अपने पहले ही प्रयास में यूपीएससी परीक्षा पास करने पर उन्होंने इसका श्रेय अपने परिजनों को दिया है। सक्षम के यूपीएससी परीक्षा पास करने पर उनके परिवार और दोस्तों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।

यूपीएससी ने आज परीक्षा परिणामों को घोषित कर दिया है। आज घोषित हुए इस परिणाम में आगरा के सक्षम गोयल ने आगरा शहर का नाम रोशन किया है। आगरा के सिकंदरा आवास विकास कॉलोनी निवासी सक्षम गोयल पुत्र अमित गोयल ने यूपीएससी परीक्षा में 27वीं रैंक हासिल की है। अपने पहले ही प्रयास में देश के सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा को पास करने वाले सक्षम ने इसका श्रेय अपने परिजनों को दिया है। सक्षम के परीक्षा पास करने से उनके परिवार और दोस्तों की खुशी की लहर सी दौड़ पड़ी है।

आपको बता दें कि, सक्षम गोयल ने आगरा के ही सेंट कॉनरेड्स इंटर कॉलेज से दसवीं पास की परीक्षा पास की थी। जिसके बाद दिल्ली के वसंत कुंज स्थित डीपीएस से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद 2020 में राजनीतिशास्त्र और अर्थशास्त्र जैसे विषयों से बीए की परीक्षा पास की। इसके बाद से ही उन्होंने सिविल सर्विस परीक्षा की तैयारी करनी शुरू कर दी थी और अपने पहले ही प्रयास में परीक्षा पास कर शहर और परिवार की नाम को रोशन किया।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button