उत्तर प्रदेशबस्ती

पंचायत सहायक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष बने अजय चौधरी।

शनिवार को ब्लॉक सभागार कुदरहा में पंचायत सहायक संघ का चुनाव सहायक विकास अधिकारी सुभाषचंद्र के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। इसमें ब्लॉक इकाई का गठन किया गया। चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए मतदान हुआ। ब्लॉक अध्यक्ष पद के लिए अजय चौधरी व दीपचंद ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत किया। इस पद के लिए कुल 48 वोट पड़े जिसमें से 28 वोट अजय चौधरी को मिला तथा 20 वोट दीपचंद को मिला। अजय चौधरी 8 वोट से विजई हुए। इस दौरान नवनिर्वाचित ब्लॉक अध्यक्ष कुदरहा अजय चौधरी ने बताया कि मुझे पंचायत सहायको की इकाइयों के सहयोग से अधयक्ष पद के लिए चुना गया। मै समस्त पंचायत सहायको को दिल से धन्यवाद देता हूँ तथा मै आश्वासन दिलाता हूँ कि पंचायत सहायको की जो भी समस्याए है उनका तुंरत निस्तारण किया जाएगा। इस दौरान सहायक विकास अधिकारी कुदरहा सुभाषचंद्र, अजीत वर्मा ( उपाधयक्ष) राजन पटेल (सलाहकार ) रूमा सिंह (महामंत्री) पूजा मिश्रा (मंत्री), उदय प्रताप पाडेय ( कोषाध्यक्ष) विवेक पाल ( एडिटर) उमेश यादव (संगठन मंत्री) संदीप कुमार यादव ( मीडिया प्रभारी) वैजनाथ, विकास, दीप, प्रीति गुप्ता, रीमा, अनिल चौधरी, ममता यादव, आकाश गुप्ता, प्रवीण, संदीप चौधरी, मीना, रेखा आदि लोग मौजूद रहे।
अज़मत अली
कुदरहा।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button