उत्तर प्रदेशसंतकबीरनगर

जनार्दन मिश्रा ग्रुप आफ इन्स्टीट्यूशस के तत्वाधान में हुआ अखंड रामायण पाठ का आयोजन

  • धार्मिक आयोजन में भाग लेने से मन को मिलती है संतुष्टि-विधायक गणेश चंद्र चौहान
  • भगवान हमारे आदर्श है: इंजीनियर नीलकमल मिश्रा

सन्तकबीरनगर। जनार्दन मिश्रा ग्रुप आफ इन्स्टीट्यूशस व जे एम एकेडमी के प्रबंधक भारतीय युवा संघ उत्तर प्रदेश इंजीनियर नीलकमल मिश्रा की बेटी जानवी के छठी पर मगहर स्थित घनश्यामपुर में श्री मिश्र के आवास पर अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया। अखंड रामायण पाठ के समापन अवसर पर हजारों लोगों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया बेटी जानवी को आशीर्वाद दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पंडित जनार्दन मिश्रा की नातनी जानवी के छठी अवसर पर मगहर स्थित घनश्यामपुर में अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के तमाम संभ्रांत लोगों के साथ धनघटा विधायक गणेश चंद्र चौहान ने भी पहुंचकर अखंड रामायण पाठ का प्रसाद ग्रहण किया।

धनघटा विधायक गणेश चंद्र चौहान ने कहा कि धार्मिक कार्यक्रमों में पहुंचने से मन को संतुष्टि मिलती है उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म के अनुसार अखंड रामायण पाठ का बहुत बड़ा महत्व है इस प्रकार के की आयोजनों में मैं हमेशा बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का प्रयास करता हूं। पंडित जनार्दन मिश्र व इंजीनियर नीलकमल मिश्र ने कहा कि भगवान हमारे आदर्श है। हमें उन्होंने जीवन के मूल्यों को सिखाया है। उन्होंने बताया कि जीवन में कोई भी परिस्थिति हो लेकिन व्यक्ति को उसका सामना करना चाहिए। सभी को अपने भाग्य के अनुसार ही कर्म करने पड़ते है।

इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक धरणीधर जी महाराज, शुभम पाण्डेय, लीलावती हॉस्पिटल के संचालक बुद्धीसागर पाण्डेय, सवारी देवी, अनीता मिश्रा, गौरव मिश्रा, विश्व बंधु मिश्रा, राजकमल मिश्रा, प्रियंका मिश्रा, स्नेहा मिश्रा, अनिल दुबे, कुलदीप पाण्डेय, विश्वमित्र पाण्डेय, कुसुमलता पाण्डेय, शिवम शुक्ला, ज्योति शुक्ला, खुशबू शुक्ला, रूबी दुबे, विनोद दुबे, कुमकुम दुबे, घनश्याम मिश्रा, अशोक मिश्रा, मंटू दुबे, सौरभ दुबे, कुल कुल दुबे, गौरव त्रिपाठी, कृति मिश्रा, कृतिका मिश्रा, जानवी मिश्रा समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button