उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊसियासत-ए-यूपी

काउंटिंग से पहले ही हार का बहाना ढूंढ़ने लगे अखिलेश, अनुराग ठाकुर का हमला

यह वही सपा है जिससे जनता खफा है और 10 मार्च को अखिलेश कहेंगे ईवीएम बेवफा है। लेकिन अखिलेश ने तो 8 मार्च को ही ईवीएम को बेवफा कहना शुरू कर दिया। अखिलेश यादव ने मंगलवार की शाम लखनऊ में ईवीएम को लेकर चुनाव आयोग पर कई आरोप लगाए। इसी के जवाब में पहले डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और अब अनुराग ठाकुर ने हमला किया है।

अखिलेश यादव के आरोपों पर केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी उन पर हमला किया है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि अखिलेश यादव नई हवा, नई  सपा की बात करते थे तो उन्होंने इसके जवाब में कहा था कि वही हवा है, वही सपा है, जिससे जनता खफा है।  केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कि उन्होंने यह भी कहा था कि 10 मार्च को अखिलेश कहेंगे ईवीएम बेवफा है। लेकिन अखिलेश 8 मार्च से ही ईवीएम को बेवफा साबित करने पर तुल गए हैं और अपनी हार का बहाना ढूंढ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सपा पर आतंकी, दंगाई और गुंडों की पूरी छाप है और जनता समाजवादी पार्टी के चरित्र को पूरी तरह समझ चुकी है और नकार भी चुकी है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि भाजपा के पक्ष में अब नया ‘एम वाई’ फैक्टर है। यह नया ‘एम वाई’ मतलब मोदी और योगी है। इन ‘एम वाई’ मतलब मोदी की योजनाएं हैं। यह जनता के दिल में घर कर चुका है जिसका खुलासा 10 मार्च को हो जाएगा।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button