उत्तर प्रदेशलखनऊ

अखिलेश नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव; कन्नौज से भतीजे तेज प्रताप यादव को दिया टिकट, बलिया से सनातन पांडेय सपा प्रत्याशी घोषित

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव. सोमवार को समाजवादी पार्टी की ओर से जारी एक और लिस्ट में पार्टी ने कन्नौज लोकसभा सीट पर तेज प्रताप यादव को प्रत्याशी घोषित किया है. इसी के साथ बलिया सीट पर सपा ने वरिष्ठ नेता सनातन पांडेय को उम्मीदवार बनाया है. इसके साथ ही उन अटकलों पर विराम लग गया है कि, कन्नौज से अखिलेश यादव चुनाव लड़ सकते हैं. हालांकि ईटीवी भारत शुरू से ही सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के लोकसभा चुनाव न लड़ने की खबर प्रकाशित की थी. सोमवार को आधिकारिक रूप से सपा ने तेज प्रताप यादव को कन्नौज से प्रत्याशी घोषित कर दिया है.

सपा की एक और लिस्ट जारी

समाजवादी पार्टी ने कन्नौज सीट पर भी अपने परिवार से उम्मीदवार बनाया है. इसके पहले डिंपल यादव मैनपुरी, धर्मेंद्र यादव आजमगढ़, आदित्य यादव बदायूं और अक्षय यादव को फिरोजाबाद से चुनाव मैदान में उतारा गया है. अब कन्नौज में भी अखिलेश यादव ने अपने परिवार के सदस्य तेज प्रताप यादव को टिकट दे दिया है.

तेज प्रताप यादव, मुलायम सिंह यादव के बड़े भाई रतन सिंह यादव के पोते हैं. तेज प्रताप के पिता रणवीर सिंह यादव राजनीतिक रूप से काफी सक्रिय थे, लेकिन 36 साल की उम्र में उनका असमय निधन हो गया था. वो ब्लाक प्रमुख रहे हैं. जिस लिहाज से तेज प्रताप यादव उनके भतीजे हैं. तेज प्रताप की पत्नी राजलक्ष्मी बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की बेटी हैं. यानि तेज प्रताप लालू प्रसाद के दामाद हैं. तेज प्रताप मैनपुरी से पहले भी सांसद रह चुके हैं.

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button