उत्तर प्रदेशलखनऊ

गाय आधारित अर्थव्यवस्था पर एकेटीयू के कुलपति का शाेधपत्र अंतरराष्ट्रीय जनरल में प्रकाशित

लखनऊ। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर प्रदीप कुमार मिश्र का शोध पत्र गाय आधारित उन्नति का प्रकाशन अंतरराष्ट्रीय जनरल इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट अहमदाबाद के वर्किंग पेपर में हुआ है। इस शोधपत्र में गाय आधारित अर्थव्यवस्था का मॉडल प्रस्तुत किया गया है।

अपने शोध पत्र में कुलपति प्रोफेसर मिश्र ने गौशालाओं को दान देने वालों के लिए एक वैज्ञानिक मॉडल बनाया है, जिसमें डोनर एनजीओ और कंपनी होगी। दानदाता अपना दान एनजीओ को देगा, एनजीओ उस पैसे से गौशालाओं में चारा उपलब्ध कराएगी। कंपनी गाय का गोबर और मूत्र खरीद कर उससे बायोगैस और खाद बनाएगी। प्रोफेसर मिश्र ने एक ऐप भी बनाया है। इस ऐप के जरिए गायों की पूरी जानकारी मिल सकेगी। प्रस्तुत मॉडल से न केवल आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार किया जा सकेगा बल्कि उद्यमिता और पर्यावरण के लिए भी लाभदायक है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button