उत्तर प्रदेशलखनऊ

एकेटीयू छात्रों को बनाएगा एआई एक्सपर्ट

लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय  अपने बीटेक, एमटेक एमबीए और एमसीए छात्रों के लिए सुनहरा अवसर लेकर आया है। छात्रों को आधुनिक तकनीकी में एक्सपर्ट बनाने के लिए विश्वविद्यालय वाईबीआई फाउंडेशन के साथ मिलकर इंटर्नशिप कराने जा रहा है। दो सप्ताह से छह महीने के इस ऑनलाइन कोर्स के दौरान विशेषज्ञा छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग,  डाटा साइंस, बिजनेस एनालिटिक्स में मल्टीनेशनल कंपनियों की मांग के अनुसार तैयार करेंगे। यह ऑनलाइन कोर्स छात्रों के लिए नि:शुल्क रहेगा।

इसमें शामिल होने के लिए छात्रों को 7 जनवरी तक पंजीकरण कराना होगा। विश्वविद्यालय से जुड़े साढ़े सात सौ से ज्यादा संस्थानों के छात्र इसमें भाग लेंगे। कुलपति प्रोफेसर जेपी पांडेय के निर्देशन में टे्रनिंग एंड प्लेसमेंट विभाग की ओर से छात्रों के लिए यह सर्टिफिकेट कोर्स कराया जा रहा है।

विभाग की डीन प्रो. अरुणिमा वर्मा के नेतृत्व में कोर्स ऑनलाइन होगा। इसमें विशेषज्ञ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, पाइथन, एनालिटक्स, डाटा साइंस में प्रशिक्षित करेंगे। दरअसल वर्तमान में इन तकनीकियों का तेजी से चलन बढ़ा है। ज्यादातर कंपनियां इनमें प्रशिक्षित छात्रों को अधिक मौका दे रही हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए यह इंटर्नशिप प्रोग्राम किया जा रहा है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button