उत्तर प्रदेशकुशीनगर

आल इंडिया जर्नलिस्ट प्रेस क्लब कुशीनगर ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कप्तानगंज, कुशीनगर। गुरुवार को आल इंडिया जर्नलिस्ट प्रेस क्लब कुशीनगर इकाई के पत्रकारों ने जिलाध्यक्ष दिनेश यादव के नेतृत्व में चार सूत्रीय मांगों का मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी कप्तानगंज मुहम्मद जफर को सौंपकर कार्यवाही की मांग की। गुरूवार को सौंपे ज्ञापन में संगठन ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पत्रकारों के लिए मीडिया कर्मी सुरक्षा विधेयक लाने कुशीनगर जनपद में जिन पत्रकारों की हत्या हुई है उन्हें अहेतुक सहायता के रूप में 10 लाख रुपए देने सहित जनपद के पत्रकारों को सुरक्षा प्रदान करने व स्थानीय प्रशासन द्वारा पत्रकारों के साथ किये जाने वाले दुर्व्यवहार के लिए एक समिति का गठन कर पत्रकारों को त्वारित न्याय देने की मांग किया। पत्रकार मंजीत सिंह पर विद्युत विभाग द्वारा दर्ज कराएं गये फर्जी मुकदमें को जांच कराकर वापस कराएं जाने की मांग की।

ज्ञापन लेने के बाद एस डीएम ने अपने स्तर की मांग का त्वरित निदान करने का आश्वासन देकर शेष के लिए ज्ञापन को मूल रूप में शासन को भेजकर समाधान का भरोसा जताया।एस डी एम ने आश्वस्त किया पत्रकारों पर किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष नवजीत सिंह बेचू बीए महामंत्री मनोज कुमार गुप्त तहसील अध्यक्ष अभिषेक कुमार पाण्डेय मंजीत सिंह एस जेड सामानी एस के सिंह राकेश शर्मा बृजेश सिंह शम्भूशरण वर्मा संतोष चौधरी तहसील अध्यक्ष हाटा आदि दर्जनों पत्रकार मौजूद रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button