उत्तर प्रदेशलखनऊ

ऑल इंडिया पयामे इंसानियत फोरम ने शिविर लगाकर कंबल वितरण किया

लखनऊ। ठंडक की दस्तक देते ही ऑल इंडिया पयामे इंसानियत फोरम लखनऊ यूनिट ने डॉ सैयद शारिक साहब की मदद से हर साल की तरह इस साल भी गरीब व असहाय लोगों में कंबल वितरण करना शुरू कर दिया है। जैसे कि आपको मालूम है हर साल पयामे इंसानियत फोरम बगैर किसी भेदभाव के गरीब व असहाय लोगों में कंबल वितरण करती हैं। हर साल की तरह इस साल भी जस्टिस अब्दुल मतीन साहब की अगुवाई में कंबल वितरण किया।

हजरत मौलाना अली मियां (रह) ने इस फोरम की बुनियाद इसी मकसद से डाली इंसान इंसान के काम आए। गरीबों असहाय लोगों की मदद करे लड़ाई झगड़े ना करे। इस मौके पर मुफ्ती अबुल कासिम नदवी ने कहा गरीबों और असहाय लोगों के चेहरे पर मुस्कुराहट लाना उनके साथ खड़ा होना उनके सुख-दुख में शरीक होना ऑल इंडिया पयामे इंसानियत का मकसद है।

इस शुभ अवसर पर मोहम्मद वसीम, अजीमुर रहमान, शफक अलवी, मुफ्ती अब्दुल मोहित, हुसैन अहमद, मुफ्ती मोहम्मद शारिक, मिर्जा इसरार हुसैन, मुफ्ती मशहूर हुसैन, अंसारुल हक आदि लोग मौजूद थे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button